भाजपा ने कारगिल युद्ध के शहीद जांबाजों के पाíथव शरीर पहली बार भेजे घर

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वीरों को नमन किया जा रहा है। देश के प्राणों की बाजी लगाने वालों के लिए सम्मान कार्यक्रम पहली बार आयोजित हो रहा है। भाजपा ने पहली बार कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों के पाíथव शरीर को उनके घर तक पहुंचाया और पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 06:04 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 06:04 PM (IST)
भाजपा ने कारगिल युद्ध के शहीद जांबाजों के पाíथव शरीर पहली बार भेजे घर
भाजपा ने कारगिल युद्ध के शहीद जांबाजों के पाíथव शरीर पहली बार भेजे घर

जासं, बागेश्वर : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वीरों को नमन किया जा रहा है। देश के प्राणों की बाजी लगाने वालों के लिए सम्मान कार्यक्रम पहली बार आयोजित हो रहा है। पहले किसी को भी शहीदों की चिता नहीं थी। भाजपा ने पहली बार कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों के पाíथव शरीर को उनके घर तक पहुंचाया और पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।

गुरुवार को नुमाइशखेत मैदान पर आयोजित शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि पहले शहीदों के पाíथव शरीर को उनके घर नहीं भेजा जाता है। उनकी राख स्वजनों को सौंप दी जाती थी और कहा जाता था कि उनका लाल शहीद हो गया है। भाजपा ने शहीदों के पाíथव शरीर को तिरंगे के साथ लपेटकर उनके पैतृक घरों तक भेजने का सिलसिला शुरू किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सरकार ने निर्णय लिया है कि सेना या पैरामिलेट्री को जो भी जवान शहीद होगा, उसके परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी। देश की सेवा करते हुए शहीद होने वाले जवानों के परिवार के साथ सरकार है। शहीदों के आंगन की मिट्टी एकत्र की गई है। देहरादून में विशाल सैन्य धाम बनाया जा रहा है। दूसरे विश्व युद्ध में शहीद के वीरांगनाओं की पेंशन उनकी सरकार ने चार हजार से बढ़ाकर दस हजार किया। वन रैंक, वन पेंशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने किया। आइएमए, एनडीए की तैयारी करने वालों को उनकी सरकार कोचिग के लिए 50 हजार देगी। भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली

भाजयुमो ने शहीद सम्मान यात्रा में शामिल होने आए केंद्रीय राज्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री समेत अन्य नेताओं के स्वागत में बाइक रैली निकाली। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज ओली ने कहा कि यह बाइक रैली एक तरह से शक्ति प्रदर्शन भी था। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत हासिल करेगी।

chat bot
आपका साथी