मुख्यमंत्री दौरे की तैयारियां में जुटी भाजपा

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के 23 को बागेश्वर जिले में संभावित दौरे के मद्देनजर भाजपा ने की बैठक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:22 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:22 PM (IST)
मुख्यमंत्री दौरे की तैयारियां में जुटी भाजपा
मुख्यमंत्री दौरे की तैयारियां में जुटी भाजपा

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के प्रस्तावित जिले दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, बागेश्वर विधायक चंदन राम दास, कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और जिला पंचायत अध्यक्ष बंसती देव ने मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारी पर मंथन किया। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि 23 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जिले में पहुंचेंगे। यहां पहुंचकर सीएम विकास कार्यों की समीक्षा के अलावा योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा मंडल प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भी चर्चा की गई।

इस मौके पर जिले के आठों मंडलों के प्रभारियों के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढि़या, प्रशिक्षण वर्ग के प्रदेश संयोजक कुंदन सिंह परिहार, इंद्र सिंह फस्र्वाण, जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल, राजेंद्र परिहार, गरुड़ की ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, बागेश्वर की पुष्पा देवी तथा कपकोट के गोविन्द दानू के अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा आर्या, गोविद्र टंगडिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी