बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन निर्माण को प्रदर्शन

बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने तहसील में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:45 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:45 PM (IST)
बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन निर्माण को प्रदर्शन
बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन निर्माण को प्रदर्शन

जासं, बागेश्वर : बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रेल लाइन का निर्माण अधर में लटका हुआ है। अंग्रेजी हुकुमत से लेकर अभी तक सर्वे के अलावा और कुछ नहीं हो सका है। उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल बजट मंजूर करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि रेल आने से ही जिले का विकास होगा। पर्यटन से लेकर अन्य गतिविधियां बढ़ेगी। क्षेत्र का विकास होगा।

रविवार को रेल लाइन संघर्ष समिति के अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में लोग तहसील परिसर में एकत्र हुए।उन्होंने यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। अंग्रेजी हुकुमत से लेकर आज तक मार्ग की सात बार सर्वे हो चुकी है। कोरोना के चलते उन्होंने अपने मासिक कार्यक्रम आनलाइन किए थे। उन्होंने कहा कि 1882 में सबसे पहले इस मार्ग की सर्वे हुई। उसके बाद 1912, 1980, 2006, 08, 09 तथा 2012 में सर्वे हो चुकी है। इसके अलावा इस मांग को केंद्र सरकार ने पहले ही राष्ट्रीय प्रोजक्ट में भी शामिल कर दिया है। अब बजट स्वीकृत कर मार्ग निर्माण शुरू करना चाहिए। रेल आने से ही जिले का विकास होगा। पर्यटन से लेकर अन्य गतिविधियां बढ़ेगी। क्षेत्र का विकास होगा। इस दौरान खड़क राम, प्रताप सिंह गढि़या, गिरीश चंद्र पाठक, हयात सिंह मेहता, सुनीता टम्टा, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गीतांजलि, पार्वती टंड़यिा, इंद्रा जोशी, ममता कांडपाल, विवेक जोशी, मनोज कांडपाल, विशाल समेत कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी