बागेश्वर के व्यापारियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

बागेश्वर जिले में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2020 11:30 PM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2020 11:30 PM (IST)
बागेश्वर के व्यापारियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
बागेश्वर के व्यापारियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए होटलों के बिल पास नहीं होने से आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि यदि होटल व रेस्टोरेंट के बिलों का भुगतान जल्द नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण होटल व रेस्टोरेंट व्यापार सबसे अधिक प्रभावित रहा है। 22 मार्च से सात जून तक होटलों का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। आठ जून से व्यापार शुरू होने के बाद भी लोगों में भय एवं बाहर से आने वाले पर्यटकों की आवाजाही बंद है। जिससे होटल व्यापारी परेशान हैं। व्यापारिक गतिविधियां कम होने से होटल व्यवसाय सुचारू नहीं हो सका है। जिला प्रशासन ने होटलों को क्वारंटाइन सेंटर बनाया है। उससे कुछ आश जगी थी लेकिन बिलों के भुगतान में हो रही देरी से वे परेशान हैं। उन्होंने जल्द से जल्द बिलों को पास करने की मांग की है। प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने जिलाधिकारी विनीत कुमार को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर देवेंद्र अधिकारी, विक्रम दानू, भरत रावल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी