बागेश्वर के जवानों ने पाक को चटाया था धूल

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भारतीय जवानों के अद्म्य साहस व वीरता क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 07:07 AM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 07:07 AM (IST)
बागेश्वर के जवानों ने पाक को चटाया था धूल
बागेश्वर के जवानों ने पाक को चटाया था धूल

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भारतीय जवानों के अद्म्य साहस व वीरता की कहानी हर किसी के जुबानी है। हर कोई इस कहानी को सुनाकर अपने को गौरवांवित महसूस करता है। जिले के 24 जवानों ने इस युद्ध में अपने पराक्रम का परिचय दिया। सात जवानों को उनकी वीरता के लिए सेना ने पुरस्कार से भी नवाजा। पहाड़ के हर गांव में जवानों की वीरता के किस्से आज भी लोगों के जुबान पर रहते हैं। उनके वीरता के किस्से सुनकर ही युवा पीढ़ी भी सेना का हिस्सा बनने से नहीं चूकती। वह चाहती है कि सेना में जाकर देश की सेवा करें। पहाड़ में किसी भी कोने में चले जाइए कोई न कोई सेना का जवान है। पहाड़ के लोगों की वीरता के किस्से भारतीय सेना में अब आम। 1971 का युद्ध केवल भारतीय वीरता के लिए ही नहीं जाना जाता बल्कि यह भारत की कुशलता सामरिक नीति को भी दिखाता हैं। महज 13 दिनों में ही यह युद्ध समाप्त हो गया और पाकिस्तानी सेना को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा। इससे युद्ध में बागेश्वर जिले के 24 जवानों ने अपनी वीरता का परिचय दिया। यह लोग सेना के विभिन्न रेजिमेंटों में कार्यरत थे। जिनमें से सात लोगों को उनके अद्म्य साहस व वीरता के लिए नवाजा गया। ..........

शहीदों की वीर नारियां होंगी सम्मानित 1971 के भारत-पाक युद्ध में भाग लेने वाले सैनिक अब हमारे बीच नहीं रहे। इसलिए जिला सैनिक व पुर्नवास बोर्ड उनकी वीर नारियों को सम्मानित करता हैं। विजय दिवस पर रविवार को शहीदों की 9 वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। सहायक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज श्रद्धांजलि का कार्यक्रम होगा। ...............

सात जवानों को मिला वीरता पुरस्कार सेना मेडल : रघुवर दत्त पाठक, हवलदार शंकर दत्त, सुबेदार नंदन ¨सह वीर चक्र : सिपाही खड़क ¨सह, नायब सुबेदार गंगा ¨सह, मैनसन एंड डिस्पेच

सुबेदार देव ¨सह, लां.नायक प्रताप ¨सह ............ 1971 की लड़ाई में इन्होंने अद्म्य साहस का दिया परिचय नायक करन ¨सह, तेज ¨सह, सिपाही दिवान राम, सिपाही मोहन चंद्र, नायक गजे ¨सह, सिपाही करम ¨सह, सिपाही भीम ¨सह, राम लाल, केआर जोशी, पुष्कर ¨सह, नायक हर ¨सह, मोहन राम, भैरव दत्त, शंकर दत्त, लाल ¨सह, जोगा ¨सह, उमेद ¨सह, बाला दत्त, किशन ¨सह, हर ¨सह, मेहरबान ¨सह, भवानी राम, कुशी राम, सिपाही खड़क सिंह।

chat bot
आपका साथी