बागेश्वर भाजपा जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कोरोना से जंग में मोदी की टीम कर रही बेहतर काम

भाजपा के जिलाध्यक्ष बागेश्वर शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम बेहतर काम कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 03:55 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 03:55 PM (IST)
बागेश्वर भाजपा जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कोरोना से जंग में मोदी की टीम कर रही बेहतर काम
बागेश्वर भाजपा जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कोरोना से जंग में मोदी की टीम कर रही बेहतर काम

जासं, बागेश्वर : भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम कोरोना को हराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी उन पर आरोप लगा रही हैं। जबकि यह स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने का समय है, एक-दूसरे पर आरोप लगाने का नहीं। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय मंडलसेरा में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष बिष्ट ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चल रहा है। कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण पहले होने से दूसरी लहर से लड़ने में मदद मिली है। प्रधानमंत्री मोदी महामारी के खिलाफ लड़ाई में गति लाने के लिए सरकार के सभी संसाधनों को साथ लेकर काम कर रहे हैं। 2020 के आठ माह में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन बांटा गया, यह काम वर्तमान में भी जारी है। उन्होंने कहा कि झूठ और दशहत फैलाकर विपक्षी पार्टी के लोग लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इधर, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री व कपकोट के पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का बयान सही है। केवल वोट बैंक की राजनीति कर रहे प्रधानमंत्री को चुनाव से फुर्सत नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ सेवाएं पूरी तरह लड़खड़ा रही हैं। ऑक्सीजन के लिए लोग तरस रहे हैं। डाक्टरों का अभाव है। प्रवासियों के लिए कोई ठोस नीति नहीं बन सकी है। इसके कारण गांव-गांव तक कोरोना फैल गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल बातें करती है, जमीन पर हकीकत कुछ और है, जिसे शीर्ष अदालतों ने भी समझा है और सरकार को दिशा-निर्देश भी समय-समय पर जारी किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी