नशे के खिलाफ गांव-गांव चलेगा जागरुकता अभियान

गरुड़ क्षेत्र में व्यसनमुक्त समाज के खिलाफ चलेगा अभियान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 04:51 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 04:51 PM (IST)
नशे के खिलाफ गांव-गांव चलेगा जागरुकता अभियान
नशे के खिलाफ गांव-गांव चलेगा जागरुकता अभियान

संवाद सूत्र, गरुड़: तहसील के ग्राम दर्शानी निवासी एडवोकेट डीके जोशी का कहना है कि वे देवभूमि को नशामुक्त करके ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि वे नशे के खिलाफ गांव-गांव जागरुकता अभियान चलाएंगे।

जोशी ने जारी एक बयान में कहा कि लोगों की जागरुकता से ही नशा के जाल को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांव के ग्राम प्रधानों को अपने गांव को नशामुक्त करने के लिए ठोस पहल करनी होगी। गांव में शराब पीकर आने वाले लोगों का ग्राम प्रधान बहिष्कार करें। महिला ग्राम प्रधान इसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि वे ग्राम प्रधानों की मदद से अब गांव-गांव में नशामुक्त अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि लोग शादी बारातों के कार्ड में व्यसनमुक्त बाराती लाने के लिए स्पष्ट सूचना लिखें। उन्होंने कहा कि नशे के खात्मे के लिए गांव के लोगों को ही आगे आना होगा। गोष्ठी आज

व्यसनमुक्त समाज की ओर से 21 अक्टूबर दोपहर एक बजे से व्यसनमुक्त समाज आज की आवश्यकता विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए व्यसनमुक्त समाज के संयोजक एडवोकेट डीके जोशी ने अधिक से अधिक लोगों से गोष्ठी में ऑनलाइन प्रतिभाग करने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी