जीआइसी कांडा में आगजनी

संवाद सूत्र, कांडा: जेएस माजिला स्मारक जीआइसी कांडा में गुरुवार की रात अराजक तत्वों ने आग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 03:18 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 03:18 PM (IST)
जीआइसी कांडा में आगजनी
जीआइसी कांडा में आगजनी

संवाद सूत्र, कांडा: जेएस माजिला स्मारक जीआइसी कांडा में गुरुवार की रात अराजक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे विज्ञान प्रयोगशाला में कीमती सामान जलकर खाक हो गया है। प्रधानाचार्य ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

प्रधानाचार्य ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार की सुबह वे 9.15 बजे कॉलेज पहुंचे। ज्ञात हुआ कि वहां अराजक तत्वों ने विद्यालय की प्रयोगशाला एवं मुख्य भवन की दीवारों पर शिक्षक-शिक्षकों के लिए अभद्र टिप्पणी लिखी गई है। शिक्षकों के साथ वे विज्ञान प्रयोगशाला की तरफ गए वहां देखा कि वहां आग लगाई गई थी। आग से भौतिक विज्ञान व जीव विज्ञान प्रयोगशाला के सभी उपकरणों एवं अभिलेखों जले हुए मिले। जिससे विद्यालय को भारी आíथक नुकसान हुआ है और दस्तावेज पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि करीब तीन लाख रुपये के दस्तावेज और उपकरण जले हैं। उन्होंने सीईओ और खंड शिक्षाधिकारी को भी घटना की सूचना दे दी है। इधर एसओ दीवान ¨सह बिष्ट ने कहा कि प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। आग लगाने वालों को जल्द पुलिस पकड़ लेगी।

-----------

अराजकता की हदें पार

कांडा में इसबीच रामलीला चल रही हैं। अराजक तत्वों ने यहां सारी हदें पार कर दी हैं। शराब के नशे में धुत अराजक तत्व दुकानों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है। कांग्रेस के वीरेंद्र नगरकोटी ने पुलिस से मामले का खुलासा कराने की मांग की है। वर्जन:::

कांडा राइंका में प्रयोगशाला जलाने की सूचना मिली है। पुलिस को सतर्क किया गया है। अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

-मुकेश कुमार, एसपी, बागेश्वर।

chat bot
आपका साथी