करवाचौथ व दीपावली के लिए अर्चना ने ऐपण से सजाएं थाल

बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र की अर्चना भंडारी बर्तनों को ऐपण से सजावट कर उसको बेचने का कार्य कर रही हैं। उनके इस कार्य की सभी प्रशंसा कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:52 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 04:52 PM (IST)
करवाचौथ व दीपावली के लिए अर्चना ने ऐपण से सजाएं थाल
करवाचौथ व दीपावली के लिए अर्चना ने ऐपण से सजाएं थाल

संवाद सूत्र, गरुड़ : आज बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। यह स्वयं बालिकाओं ने अपने हुनर से साबित किया है। इन्हीं हुनरमंद बालिकाओं में से एक है मेलाडुंगरी गांव की अर्चना भंडारी। अर्चना ने इस बार नवरात्र पूजन, करवाचौथ व दीपावली त्योहार के लिए तांबे के बर्तनों में आकर्षक ऐपण बनाए हैं। वह इन बर्तनों को आजीविका के लिए दूसरे से क्रय भी करती हैं और फिर बाजार में बेच रही हैं। मेलाडुंगरी के केदार सिंह भंडारी व गंगा देवी की यह होनहार बालिका राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में बीए द्वितीय की छात्रा है। अर्चना में बचपन से ही चित्र बनाने, सिलाई-कढ़ाई व बुनाई का शौक है। वह न्यूज पेपर व बेकार पड़ी सामग्री से अब तक चार हजार से अधिक सजावटी सामान, कलमदान, मूíत, फोटो फ्रेम आदि बना चुकी है। रक्षाबंधन के त्योहार में उन्होंने स्वनिíमत राखी भी बनाई थी। इस बार अर्चना ने नवरात्र पूजन, करवाचौथ व दीपावली के लिए तांबे की थाली, कटोरे व अन्य बर्तनों में ऐपण व डिजाइन बनाकर तैयार किए हैं। उन्होंने अपनी आजीविका स्वयं चलाने का निर्णय लिया है। इस नवरात्र में तीन हजार के बर्तन बेच दिए हैं। करवाचौथ व दीपावली के लिए उनके पास काफी डिमांड आ रही है। उन्होंने अर्चना हैंडीक्राफ्ट नाम से अपना यूट्यूब चैनल भी बनाया है। जहां पर वह ऐपण से सजे बर्तन खरीदती और बेचती भी हैं। अर्चना कत्यूर घाटी की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी