केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां जनविरोधी

बागेश्वर में आम आदमी पार्टी ने देवनाई गांव में सभा कर केंद्र व राज्य सरकार को जन विरोधी बताया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 10:56 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 10:56 PM (IST)
केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां जनविरोधी
केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां जनविरोधी

जासं, बागेश्वर : आम आदमी पार्टी ने देवनाई गांव में सभा कर केंद्र व राज्य सरकार को जन विरोधी बताया है। बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई पर सरकार को जिम्मेदार बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आगामी चुनावों में आप बहुमत से सरकार बनाएगी।

रविवार को देवनाई में आम आदमी पार्टी ने जनसभा का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आप के प्रदेश उपाध्यक्ष बंसत कुमार ने कहा कि राज्य बने 20 साल से अधिक हो गया है। इन वर्षों में भाजपा-कांग्रेस ने बारी-बारी से शासन किया। हाल देख लीजिए क्या हो गया है। आम आदमी का इस व्यवस्था में जीना मुहाल हो गया है। महंगाई बढ़ते जा रही है। बेरोजगारी चरम पर है। मूलभूत समस्या बिजली, पानी, सड़क आदि जस की तस है। आप अपने से पूछिए। क्या हमने इस तरह का राज्य चाहिए थे। जहां सुविधाओं के अभाव में लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे है। कोई अपना घर नहीं छोड़ना चाहता है। बस मजबूरी है। परिवार का भरण-पोषण करने की मजबूरी। कोरोना काल में लाखों लोग अपने घरों को वापस आए। एक मौका था सरकार के पास उनको फिर से आबाद करने का। लेकिन वह फिर असफल रहे। आज वापस घर लौटे लोग फिर बाहरी प्रदेशों में काम की तलाश में चले गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन्हीं मुद्दों को लेकर आप का कार्यकर्ता जनता के बीच जा रहा है। जनता आज भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है। वह प्रदेश में विकल्प की तलाश में है। और आप को वह बड़ी आशा के साथ देख रहे है। मौके पर कई लोगों ने आप की सदस्यता भी ली। बसंत कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं से आप की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा है।

इस अवसर पर सुंदर धौनी, दिनेश कुमार, किशन विश्वकर्मा, किशोर तिवारी सहित देवनाई गांव के कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी