कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

बागेश्वर में कोविड-19 से बचाव और रोकथाम के लिए पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 06:16 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 06:16 PM (IST)
कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कोविड-19 से बचाव और रोकथाम के लिए पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। इसके साथ ही मास्क आदि का वितरण भी कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने गत नवंबर माह में फेस मास्क और नियमों का उल्लंघन करने पर 1500 से अधिक लोगों के चालान भी काटे हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के आदेश पर जनपद पुलिस कोरोना से रोकथाम और बचाव को लेकर आम जनमानस को जागरूक कर रही है। गत नवंबर माह में जहां पुलिस ने 5,621 लोगों को मास्क वितरित किए। वहीं फेस मास्क तथा नियमों का पालन न करने पर 1,563 व्यक्तियों का चालान किया। एसपी ने कहा कि कोविड-19 के तहत सरकार ने नियम बनाए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है। अभी दवा नहीं आई है और सावधानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि गाइडलाइन के अनुसार शारीरिक दूरी, मास्क और साबुन से हाथ धोना है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचना है। सैनिटाइजर का प्रयोग भी लोगों को करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस मास्क आदि का वितरण भी कर रही है। उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक महेश चंद्र जोशी बागेश्वर और संगीता कपकोट को नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा पुलिस ने बाजार, भीड़भाड़, सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क का प्रयोग नहीं करने पर गत माह में 1383 लोगों का चालन किया और 2,76,600 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला। शारीरिक दूरी नियम में 180 लोगों पर 3,600 रुपये का जुर्माना लगाया। एसपी ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी