कपकोट के 33 गांव दीवाली तक होंगे रोशन

बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र के 33 गांवों में दीवाली तक बिजली पहुंचने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:10 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 05:10 AM (IST)
कपकोट के 33 गांव दीवाली तक होंगे रोशन
कपकोट के 33 गांव दीवाली तक होंगे रोशन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: उरेडा से यूपीसीएल को हस्तांतरित ग्राम और तोकों में विद्युत लाइन सुधारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। दीपावली तक इन गांवों में बिजली आपूíत करने का लक्ष्य है। यदि मौसम ने साथ दिया तो ऊर्जा निगम बिजली आपूíत करेगा।

उरेडा की लाइन को ऊर्जा निगम को हस्तांतरित किया गया है। गत 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 247.9 लाख रुपये की योजना का शिलान्यास किया। सोमवार से ऊर्जा निगम ने विद्युत लाइन सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। इस योजना के लिए पांच क्षेत्रों में अलग-अलग निविदाएं निकाली गई थीं। जिसमें न्यूटल में लगे पुराने जीआइ वायर को बदला जाएगा। टेड़े पोलों को सीधा किया जाएगा। अधिक लंबे स्पानों में एलटी पोल कार्य भी किया जाएगा।

हरसीला के जगथाना, बैसानी, उडियार, लामाबगड़, पौसारी, सुमती, बैसानी, कन्यालीकोट, नान, काफलखड़कि, हरसिगाबगड़ के लीती, जैती, गोगिना, मल्खाडुंगर्चा, रातिरकेटी, सतगढ़, हाम्टीकापड़ी, कटयूड़ा, बघर के दोबाड़, ढोक्तीगांव, तोली, तिलाड़ी, सुलमती, फुलवारी, शरण, गोदियाधार, मीरी, पैसानी, कर्मी के खलीधार, टोपनिया, टानी, पयातोली, भयात, धुर के वाछम, उनिया, खाती, जैकुनी, रिटंग, भटंग, सरणी, उमला आदि गांवों में दीपावली पर्व तक आपूíत करने की कोशिश होगी।

इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडे ने कहा कि कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। शीघ्र कार्य पूरा करने की कोशिश की जाएगी।

chat bot
आपका साथी