बागेश्वर नगर सुंदरीकरण के लिए 25.37 लाख मंजूर

बागेश्वर नगर के पर्यटन स्थलों के सुदंरीकरण की राह अब आसान हो गई है। कुमाऊं आयुक्त ने 25.37 लाख रुपये की धनराशि सुंदरीकरण और पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने को मंजूर कर दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 04:39 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 04:39 PM (IST)
बागेश्वर नगर सुंदरीकरण के लिए 25.37 लाख मंजूर
बागेश्वर नगर सुंदरीकरण के लिए 25.37 लाख मंजूर

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : नगर के पर्यटन स्थलों के सुदंरीकरण की राह अब आसान हो गई है। कुमाऊं आयुक्त ने 25.37 लाख रुपये की धनराशि सुंदरीकरण और पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने को मंजूर कर दिए हैं। जिससे जिले में पर्यटन व्यवसाय को पंख लगेंगे और स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

नगर में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने और सुंदरीकरण के लिए जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ने अवस्थापना मद में पांच योजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया था। जिसे आयुक्त कुमाऊं मंडल ने हरी झंडी दे दी है और 25.37 लाख की धनराशि की स्वीकृति की है। जिससे तहसील परिसर की दीवार पर वाल पेंटिग होगी। पिडारी ग्लेशियर, नगर का नक्शा, अन्य ग्लेशियरों, प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की दूरी, उत्तराखंड की संस्कृति का चित्राकंन म्यूरल आर्ट निर्माण कार्य के लिए 9.48 लाख की रुपये की धनराशि मिलेगी। निर्माण निगम काम करेगा। जिला कार्यालय में तीन सीटर चार नग बैंचों की स्थापना के लिए 39 हजार रुपये मिलेंगे। कपकोट मार्ग में इंडोर स्टेडियम के पास नदी किनारे बैठने की व्यवस्था व गोल छतरी के लिए 8.50 लाख रुपये, कपकोट तेजम मोटर मार्ग में एसबीआइ के समीप हवा महल सुधारीकरण के कार्य के लिए पांच पांच लाख, कपकोट तेजम मोटर मार्ग पर एसबीआइ तिराहे डिग्री कालेज, जिला अस्पताल तिराहे, नगर के अन्य स्थानों पर जैब्रा क्रासिग के लिए दो लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह कार्य लोनिवि करेगा। गुणवत्ता और समय का ध्यान देना होगा। प्रगति की निरंतर एवं गहन समीक्षा होगी। विलंब होने पर आगणन पुनरीक्षण पर विचार नहीं होगा। कार्य शुरू करने से पहले आगणन, मानचित्र सक्षम आधिकारी से प्राविधिक स्वीकृति प्राप्त करनी होगी। स्वीकृत राशि के सापेक्ष आहरण किश्तों पर होगा। अप्रैल 2022 तक निर्माण कार्य पूरा करने होंगे।

- विनीत कुमार, डीएम, बागेश्वर

chat bot
आपका साथी