विस उपाध्यक्ष चौहान कोरोना की चपेट में

अल्मोड़ा/ बागेश्वर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान समेत अल्मोड़ा में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं बागेश्वर में छह लोग कोरोना संक्रमित मिल हैं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:48 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:24 PM (IST)
विस उपाध्यक्ष चौहान कोरोना की चपेट में
विस उपाध्यक्ष चौहान कोरोना की चपेट में

अल्मोड़ा/ बागेश्वर : विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान समेत जनपद में 12 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विस उपाध्यक्ष चौहान होम आइसोलेशन पर हैं। गुरुवार को नगर क्षेत्र व हवालबाग विकासखंड में सात लोगों के स्वैब नमूनों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव निकली। इनमें ताड़ीखेत व सल्ट ब्लाक से दो-दो संक्रमित हैं। वहीं विस उपाध्यक्ष चौहान भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जनपद में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1919 व सक्रिय संक्रमित 57 हो गए हैं।

उधर पड़ोसी बागेश्वर जिले के सीएमओ डा. वीके सक्सेना के अनुसार गुरुवार को छह नए मामले आए हैं। आज 310 स्वैब नमूने जांच को भेजे गए। अब तक 26699 सैंपल भेजे जा चुके। इनमें 873 पाजिटिव आए हैं। 810 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद सक्रिय 56 मरीजों का कोविड चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी