रामगंगा महोत्सव में जीवंत हो उठी उत्तराखंडी संस्कृति

भिकियासैंण में आयोजित तीन दिवसीय रामगंगा महोत्सव में तीसरे दिन रविवार को भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:51 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:51 PM (IST)
रामगंगा महोत्सव में जीवंत हो उठी उत्तराखंडी संस्कृति
रामगंगा महोत्सव में जीवंत हो उठी उत्तराखंडी संस्कृति

संस, भिकियासैंण: तीन दिवसीय रामगंगा महोत्सव में तीसरे दिन रविवार को भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खूब धूम रही। वहीं इस दौरान कई रोचक खेल मुकाबले हुए। जिनमें दूर दूर से पहुंचे खिलाडि़यों ने खूब दमखम दिखाया।

समापन अवसर पर महोत्सव समिति की ओर से कलाकारों व सहयोगियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रंगारंग कार्यक्रम में उभरते लोक कलाकार रमेश बाबू गोस्वामी के सुमधुर गीतों ने खूब रंग जमाया। उनकी गीत प्रस्तुति-गोपुली चायखाना.व कमला की बोई. ने खूब वाहवाही लूटी। गायिका हेमा ध्यानी की प्रस्तुति-म्यर द्योरा मोहना. व दिल में चांदी को बटना. गीत पर दर्शक भी थिरक उठे। कलाकार इंदिरा आर्या के गीतों ने भी रंग जमाया। इससे पूर्व महोत्सव का शुभारंभ शशांक रावत व शंकर सिंह रावत ने किया। उन्होंने सभी से पहाड़ की संस्कृति को बचाने को सहयोग का आह्वान किया। अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष दीपू बारीक ने सभी का आभार व्यक्त किया। अंत में समिति की ओर से कलाकारों को सम्मानित किया गया। कबड्डी का फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा ने जीता।

संवाद सूत्र, कपकोट: तहसील के दूरस्थ्य गांव पोथिग में गढि़या बग्वाल महोत्सव का समापन हो गया है। शनिवार की रातभर लोकगीतों की धूम रही। प्रह्लाद मेहरा और कुंदन कोरंगा के गीतों पर लोग रातभर थिरकते रहे। सभी गायकों ने लोगों की फरमाइश भी पूरी की।

पोथिग गांव में बीते शनिवार लोक गायक प्रहलाद सिंह मेहरा, बलबीर सिंह राणा, कुंदन कोरंगा, गिरीश जोशी, किरन आर्या, धीरेंद्र दानू के नाम रही। प्रहलाद ने प्रहलाद मेहरा के ऐजा मेरा दानपुरा, चांदी बटन दाज्यू कुर्ती कॉलर मा, चंदना म्यारा पहाड़ आए, हाय काकड़ी झील मा, कां छू तेरा जलेबिक डाब आदि गीत गाए। कुंदन कोरंगा ने हिमा हियूं पड़ डाना गाना गाया, पोथिग गांव निवासी गायक गिरीश जोशी ने एक से बढ़कर एक गीत गाए।

गायक बलवीर राणा के साथ अन्य कलाकारों ने झोड़ा, चांचरी, छपेली से समा बांध दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक बलवंत भौर्याल पूर्व विधायक ललित फसर्वाण, शेर सिंह गढि़या, हरीश ऐठानी, भूपेश उपाध्याय, नगर पंचायत कपकोट अध्यक्ष गोविद बिष्ट, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गढि़या, राम सिंह कोरंगा, विक्रम शाही, हरीश ऐठानी, प्रभा गढि़या, हरीश मेहरा और कवींद्र गढि़या आदि मौजूद थे। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी तथा मेलाध्यक्ष भगवत गढि़या ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया।

chat bot
आपका साथी