चौखुटिया में उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर

चौखुटिया में विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने गांवों में सरगर्मी बढ़ा दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 10:24 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 10:24 PM (IST)
चौखुटिया में उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर
चौखुटिया में उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर

संस, चौखुटिया : विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने गांवों में अपनी ताकत बढ़ानी शुरू कर दी है। इस क्रम में रविवार को मासी निरीक्षण भवन में पार्टी की चुनावी तैयारी बैठक हुई। इस दौरान गांवों में युवाओं व महिलाओं की टीमें गठित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। कहा गया कि पार्टी पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव फतह करेगी।

बैठक में वक्ताओं ने भाजपा व कांग्रेस को पहाड़ व गांव विरोधी बताया। कहा कि इन पार्टियों ने प्रदेश में बारी-बारी से राज कर जनता के साथ महज छलावा किया है। गैरसैंण स्थायी राजधानी, भू-कानून, जल, जंगल व जमीन के साथ ही रोजगार जैसे बुनियादी सवाल आज भी जहां के तहां खड़े हैं। ऐसे में क्षेत्रीय दल यूकेडी को मजबूत कर सत्ता में लाना होगा। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से गांव गांव में संगठन मजबूत बनाने का आह्वान किया।

संचालन बसंत उपाध्याय ने किया। बैठक को जिलाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, हीरा बल्लभ मासीवाल, जिपं उपाध्यक्ष कांता रावत, गजेंद्र सिंह बिष्ट, बसंती देवी, विपिन शर्मा, बृजलाल वर्मा, पूरन बिष्ट, जगदीश नायक, पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह बिष्ट, दया सागर, शंकर देवतला, बीएस अधिकारी, उमेश फुलोरिया, महेश तडियाल, आनंद किरौला व मनोहर संगेला आदि ने संबोधित किया। इस दौरान गांवों से बड़ी संख्या में युवाओं व महिलाओं ने भागीदारी की।

---

चार दर्जन युवाओं व महिलाओं ने ली सदस्यता

बैठक में चार दर्जन युवाओं व महिलाओं ने पार्टी का दामन थामा, जिनका पुष्पेश त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इनमें मुख्य रूप से हीरा बल्लभ मासीवाल, चंदन सिंह, गोबिंद सिंह, दिनेश रावत, गोपाल बिष्ट, जोगेंद्र रावत, उमेश शर्मा, भूपाल बिष्ट, भगवत सिंह, हेमंत, उमेश रावत, जगत रावत, सुनीता, दीव्या, नेहा रावत, गीता, पूजा रावत, विद्या, दीक्षा रावत, दिनेश कुमार, भगवत राम, मोहन राम आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी