जनभावनाओं के उत्तराखंड निर्माण को उक्रांद ने कसी कमर

उत्तराखंड क्राति दल (उक्राद) ने 21 अगस्त से शुरू होने जा रही पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा के बाद भू कानून रोजगार स्थायी राजधानी महंगाई को लेकर आदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने राज्य की दयनीय हालत के लिए भाजपा के अलावा काग्रेस को भी जिम्मेदार ठहराया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 06:58 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 06:58 PM (IST)
जनभावनाओं के उत्तराखंड निर्माण को उक्रांद ने कसी कमर
जनभावनाओं के उत्तराखंड निर्माण को उक्रांद ने कसी कमर

संस, द्वाराहाट: उत्तराखंड क्राति दल (उक्राद) ने पहाड़ की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जनता को लामबंद करने का खाका तैयार किया है। 21 अगस्त से शुरू होने जा रही पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा के बाद भू कानून, रोजगार, स्थायी राजधानी, महंगाई को लेकर आदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने राज्य की दयनीय हालत के लिए भाजपा के अलावा काग्रेस को भी जिम्मेदार ठहराया।

उक्राद की शनिवार को दूनागिरि रोड स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मंत्रणा हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने राज्य की दयनीय स्थिति का ठीकरा भाजपा व काग्रेस के सिर फोड़ा। कहा कि महंगाई, बेरोजगारी व स्वास्थ्य सुविधाओं की अनदेखी के चलते आमजन परेशान है। कृषि व बागवानी को जंगली जानवरों तथा छोड़ दिए पशुओं से हो रहे नुकसान को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाने के कारण पैदावार लगभग समाप्त होती जा रही है। भू कानून, स्थाई राजधानी आदि मुद्दे हासिये पर हैं। इन सब कारणों से लोगों का राष्ट्रीय दलों से मोहभंग हो चला है। इन्ही सब मुद्दों को लेकर 21 अगस्त से पहाड़ी सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसका समापन 30 अगस्त को होगा। उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र अधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट, लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी, चंद्रशेखर जोशी, लक्ष्मण किरौला, हरवंश बिष्ट, भीम सिंह किरौला ने भी विचार रखे।

संस्थापक सदस्य की जयंती मनाई

उक्राद के संस्थापक सदस्य डा. डीडी पंत की 102वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मौके पर अर्जुन खंपा, जगदीश नाथ, महेश पंत, कुंदन बिष्ट, ध्यान सिंह, मधुलता रावत, भूपाल पुरी, शिव सिंह बिष्ट, प्रमोद चौधरी, गिरधर सिंह, राहुल उपाध्याय, प्रताप सिंह, गोविंद अधिकारी, गणेश पाडे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी