रानीखेत के माउंट सिनाई विद्यालय के दो छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वालीबॉल में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

रानीखेत के गनियाद्योली स्थित माउंट सिनाई विद्यालय के दो छात्र अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वालीबॉल में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विभिन्न संगठनों ने विद्यार्थियों के भारतीय टीम में चयन होने पर इसे विद्यालय व क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:26 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:16 AM (IST)
रानीखेत के माउंट सिनाई विद्यालय के दो छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वालीबॉल में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व
रानीखेत के माउंट सिनाई विद्यालय के दो छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वालीबॉल में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

संस, ताड़ीखेत (रानीखेत) : राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के करने वाले पर्यटन नगरी के गनियाद्योली स्थित माउंट सिनाई विद्यालय के दो छात्र अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वालीबॉल में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विभिन्न संगठनों ने विद्यार्थियों के भारतीय टीम में चयन होने पर इसे विद्यालय व क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

बीते दिनों आगरा में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को मात दे ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे माउंट सिनाई विद्यालय के छात्र तेजस बिष्ट व गर्वित नेगी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। बेहतरीन खेल के दम पर दोनों खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दोनों ही खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य पॉली सैमुअल, कोच ललित रावत ने दोनों खिलाड़ियों के चयन को विद्यालय व क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

chat bot
आपका साथी