संयुक्त सैन्य अभ्यास: खतरनाक पहाड़ियों से उतरकर आतंकवादियों के ठिकानों तक पहुंचे जांबाज

अल्‍मोड़ा जिले के रानीखेत के चौबटिया सैन्य छावनी क्षेत्र में दुर्गम पहाड़ियों पर भारत व अमेरिकी सैनिकों ने संयुक्त रूप से अभ्यास किया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 07:56 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 09:00 AM (IST)
संयुक्त सैन्य अभ्यास: खतरनाक पहाड़ियों से उतरकर आतंकवादियों के ठिकानों तक पहुंचे जांबाज
संयुक्त सैन्य अभ्यास: खतरनाक पहाड़ियों से उतरकर आतंकवादियों के ठिकानों तक पहुंचे जांबाज

रानीखेत, अल्‍मोड़ा [जेएनएन]: भारत व अमेरिकी संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास के तीसरे चरण में दोनों देशों के जांबाजों ने खतरनाक पहाड़ियों से उतर कर आतंकवादियों के ठिकानों तक पहुंचने का कठिन प्रशिक्षण लिया। इस दौरान रोप-वे के जरिये कई मीटर गहरी खाई को पार एक से दूसरे छोर पर मय हथियार पहुंचने का भी कड़ा अभ्यास किया। साथ ही जमीनी जंग के दौरान पहाड़ी मोर्चों पर फायरिंग कर काउंटर अटैक की बारीकियां भी साझा की गई। 

चौबटिया सैन्य छावनी क्षेत्र में बुधवार को दुर्गम पहाड़ियों पर भारत व अमेरिकी सैनिकों ने संयुक्त रूप से अभ्यास किया। 'काउंटर इंसर्जेंसी व काउंटर आतंकवाद' की थीम पर दोनों देशों के जांबाजों ने रस्सियों के सहारे खतरनाक पहाडिय़ों से उतर कर दुश्मन के ठिकानों तक पहुंचने, ऑपरेशन को अंजाम देकर वापस चढ़ कर अपने सैन्य अड्डे तक पहुंचने की तकनीक साझा की। 

भारतीय थल सेना को जमीनी जंग के दौरान इस रणकौशल में महारत हासिल है, इसलिए अमेरिकी सैनिकों ने इस युद्धकला को करीब से जाना। सैन्य सूत्रों के मुताबिक पहाड़ियों से उतरने, चढ़ने व ऑपरेशन पूरा करने के बाद भारतीय व अमेरिकी सैनिकों ने अपने अनुभव साझा किए।

यूएस आर्मी को पहाड़ की आबोहवा व सादा भोजन भाया 

तीसरे संयुक्त युद्ध अभ्यास में चौबटिया सैन्य छावनी में पहुंचे अमेरिकी जांबाजों को पहाड़ की आबोहवा खूब रास आ रही। खासतौर पर छावनी को घेरे चौड़ी पत्ती प्रजातियों के पेड़, झाडिय़ों से लबरेज जंगल की शुद्ध हवा ताजगी भी दे रही। यही नहीं यूएस आर्मी के अधिकारी हों या सैनिक, भारतीय सादे भोजन व कच्चे सलाद के मुरीद हो रहे। प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज चौबटिया सैन्य छावनी से लगे वन क्षेत्र अमेरिकी सैनिकों को मुरीद कर गया है। वहीं भारतीय भोजन को भी अमेरिकी खूब पसंद कर रहे। अरहर की दाल, राइस व पनीर की डिश उन्हें खूब भा रही।

यह भी पढ़ें: जमीनी जंग की अत्याधुनिक तकनीक से रुबरू हुए अमेरिकी व भारतीय जांबाज

यह भी पढ़ें: जमीनी जंग में भारत माहिर, हवाई हमलों में अमेरिका को महारत

chat bot
आपका साथी