स्थानांतरित कर्मचारियों को वापस बुलाने के लिए होगा आंदोलन

अल्मोड़ा के विकासखंड धौलादेवी में कार्यरत दो ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के स्थानांतरण से नाराज लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:33 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:33 PM (IST)
स्थानांतरित कर्मचारियों को वापस बुलाने के लिए होगा आंदोलन
स्थानांतरित कर्मचारियों को वापस बुलाने के लिए होगा आंदोलन

संवाद सहयोगी, दन्यां : विकासखंड धौलादेवी में कार्यरत दो ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को अन्यत्र समायोजित किये जाने से क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने रोष जताया है। डीएम को भेजे ज्ञापन में एक सप्ताह के भीतर मैदानी क्षेत्रों में भेजे गये ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को मूल स्थान पर तैनाती करने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रताप सिंह गैड़ा ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन भेजा है। कहा है कि विकासखंड धौलादेवी 110 ग्राम पंचायतों में मात्र 11 ग्राम विकास अधिकारी कार्यरत थे। जिनमें से दो को ऊधम सिंह नगर समायोजित किया गया है और वे अपना वेतन इसी ब्लाक से आहरित कर रहे हैं। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की कमी के चलते विकासखंड के तमाम विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन में संगठन के अध्यक्ष प्रताप सिंह गैड़़ा के अतिरिक्त प्रधान लक्ष्मण सिंह डसीला, गोकुल चंद्र भट्ट, बसंत जोशी, सावित्री जोशी, बसंत भट्ट, गोधन राम, अनीता जोशी आदि जन प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर हैं।

chat bot
आपका साथी