जनसभा में भाजपा पर खूब गुस्सा निकाला

रथखाल बाजार में कांग्रेस की ओर से युवा पंचायत लगाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूिर्व विधायक रणजीत रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Mar 2021 11:43 PM (IST) Updated:Wed, 10 Mar 2021 11:43 PM (IST)
जनसभा में भाजपा पर खूब गुस्सा निकाला
जनसभा में भाजपा पर खूब गुस्सा निकाला

संस, मानिला : क्षेत्र के रथखाल बाजार में कांग्रेस की ओर से युवा पंचायत लगाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रणजीत रावत ने प्रदेश की भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर वार किया। कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्यों त्यागपत्र दिया इसका जवाब भाजपा को प्रदेश की जनता को देना होगा।

उन्होंने भाजपा पर झूठ के सहारे जनता के हितों के साथ खेलने का आरोप लगाया। कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है। ऐसे मुख्यमंत्री औऱ सरकार चार साल बेमिसाल के कार्यक्रम लगाकर जनता को ठगने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को रोक नही पायी। पिछले सौ दिनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं परंतु संवेदनहीन मोदी सरकार अन्नदाता को बर्बाद करने पर तुली है। पिछले पंद्रह वर्षों से सल्ट का विकास ठप हो गया है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा में कोई सुधार नहीं हुआ है। सल्ट के स्वीकृत स्वीकृत योजनाओं को रोकने का काम किया है।

ब्लाक प्रमुख विक्रम रावत ने कहा कि वर्तमान में पंचायत से लेकर प्रदेश और केंद्र तक भजपा की सरकार है। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे सकी। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन, सड़क आदि के विकास में पूरी तरह विफल रही। उन्होंने स्व विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का नाम लिए बगैर कहा कि सल्ट में जो जनहित के कार्य किए जाने थे उन्हें यहां के जनप्रतिनिधि ने व्यक्तिगत लाभ और वोट बैंक के लिए अपने चहेतों को बांट दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विस क्षेत्र अध्यक्ष रमेश नेगी व संचालन पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवेंद्र रावत ने किया। इस दौरान अनेक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

chat bot
आपका साथी