घर के पास से रोड कटान को पूर्व प्रधान ने गटक लिया जहर

अल्मोड़ा के भैसियाछाना ब्लाक में सड़क निर्माण में अपनी भूमि कटने पर पूर्व प्रधान ने जहर गटका। हालत गंभीर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 05:49 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 02:05 AM (IST)
घर के पास से रोड कटान को पूर्व प्रधान ने गटक लिया जहर
घर के पास से रोड कटान को पूर्व प्रधान ने गटक लिया जहर

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : भैसियाछाना ब्लाक में मंगलता से त्रिनैली तक निर्माणाधीन सड़क पर बवंडर खड़ा हो गया है। पूर्व प्रधान ने तैश में आकर जहर गटक लिया। ग्रामीणों ने कहा कि मानक के अनुसार कार्य नहीं कराया जा रहा है। वहीं विभागीय अभियंता ने कहा कि पूर्व प्रधान घर के नजदीक से सड़क निर्माण की जिद करते हुए सर्वे बदलने का दबाव बना रहे थे। जिला चिकित्सालय के डा. सौरभ जोशी के अनुसार उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। देर शाम को उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

मंगलता से त्रिनैली तक सड़क निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई इन दिनों रोड कटान करा रहा है। इन दिनों ग्राम पंचायत बौड़ा के थाला गाव के पास जलीपागाड़ में चल रहा है। काटी जा रही सड़क में थाला मल्टना के पास पूर्व प्रधान महेश राम की भूमि है। विभाग के अनुसार वह सड़क अपने घर के नजदीक से ले जाने की माग कर रहे थे। शनिवार को पूर्व प्रधान महेश राम ने सड़क के सर्वे व कटान कार्य से नाखुश होकर जहर खा लिया। ग्रामीणों ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

======

पूर्व प्रधान के पक्ष वाले ग्रामीणों ने कहा कि विभाग रोड कटान सर्वे के अनुसार नहीं हो रहा है। मानकों के आधार पर रोड नहीं काटे जाने की शिकायत प्रशासन व विभागीय उच्चाधिकारियों से कई बार की गई। मगर किसी ने नहीं सुनी। यह भी आरोप लगाया कि रोड कटान से पूर्व न तो जाब पीलर लगाए गए, ना ही ग्रामीणों को कोई जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए आदोलन की चेतावनी भी दी।

=======

========

'पूर्व प्रधान सर्वे स्थल से 20 मीटर ऊपर सड़क को ले जाने का दबाव बना रहे थे। ताकि सड़क उनके घर के पास बन सके। इस पर विभाग के जेई और अमीन को भेजकर उन्हें समझा दिया गया था कि सर्वे के स्थान से सड़क को नहीं हटाया जा सकता। सभी की सहमति के बाद वहा पर कार्य किया जा रहा है। इससे पूर्व भी उन्होंने आपरेटर पर दबाव बनाकर सड़क सर्वे स्थान से ऊपर कटवा दी थी।

- हिमाशु पंत एइ, पीएमजीएसवाई'

chat bot
आपका साथी