ध्वस्त दर्शक दीर्घा ने बिगाड़ी स्टेडियम की सूरत

अल्मोड़ा स्थित जिला मुख्यालय की एचएनबी खेल स्टेडियम की दर्शक दीर्घा सालों से बदहाल पड़ी है। इससे खेल देखने आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:10 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:10 PM (IST)
ध्वस्त दर्शक दीर्घा ने बिगाड़ी स्टेडियम की सूरत
ध्वस्त दर्शक दीर्घा ने बिगाड़ी स्टेडियम की सूरत

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जिला मुख्यालय स्थित एचएनबी खेल स्टेडियम की दर्शक दीर्घा सालों से बदहाल स्थिति में है। इसी स्टेडियम में ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तरीय कई खेल प्रतियोगिताएं होती हैं, लेकिन दर्शक दीर्घ के क्षतिग्रस्त होने से दर्शकों को खेलों का लुत्फ जहां-तहां खड़े होकर लेना पड़ रहा है। राज्य में आती-जाती सरकारें भी इसकी कोई सुध नहीं ले रही हैं।

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का सरकार राग खूब अलापती है। वहीं वर्ष 2010 के सितंबर माह की अतिवृष्टि से ध्वस्त दर्शक दीर्घा का जीर्णाेद्धार अब तक नहीं कराया जा सका है। इसी स्टेडियम में ब्लॉक, जिला व राज्य स्तरीय फुटबाल, हॉकी, वालीबॉल, बाक्सिंग तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर होता है। इसके अलावा स्थानीय स्तर के विभिन्न विद्यालयों की भी खेल प्रतियोगिताएं इसी मैदान में होती हैं। स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां बड़े स्तर के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दर्शक दीर्घा के ध्वस्त रहने से हजारों दर्शकों को परेशानी झेलकर कार्यक्रमों का अवलोकन करना पड़ता है। वहीं कई कार्यक्रमों के उद्घाटन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों से लेकर मंत्री व जनप्रतिनिधि पहुंचते हैं, लेकिन अब तक किसी का ध्यान इस ओर नहीं जा सका है। जिला मुख्यालय के इस स्टेडियम की टूटी दर्शक दीर्घा ने सूरत ही बिगाड़ कर रख दी है।

शीघ्र कराएं दर्शक दीर्घा का निर्माण

अल्मोड़ा : हॉकी एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव दीपक वर्मा, क्रिकेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गिरीश धवन, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष व खेलों में रूचि रखने वाले दीपक वर्मा, पालिका के पूर्व सदस्य व क्रिकेटर हेम तिवारी ने दर्शकों के हित में दीर्घा का जीर्णोद्धार शीघ्र कराने पर जोर दिया है। उनका कहना है खेलों में दर्शकों का भी महत्व होता है। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम की क्षतिग्रस्त दर्शक दीर्घा के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव पूर्व में शासन व खेल निदेशालय को भेजे गए हैं। विभिन्न खेल संगठनों व दर्शकों की मंशा के अनुरूप नए सिरे से एक और प्रस्ताव शासन को शीघ्र ही भेजा जाएगा।

- सीएल वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अल्मोड़ा

chat bot
आपका साथी