विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

मानिला/भिकियासैंण (अल्मोड़ा) में सल्ट विकासखंड जिहाड़ गाव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 11:00 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 11:00 PM (IST)
विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप
विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

जागरण टीम, मानिला/भिकियासैंण (अल्मोड़ा) : सल्ट विकासखंड जिहाड़ गाव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई। हालांकि नाजुक हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण ले जाया गया मगर वह दम तोड़ चुकी थी। इधर, मायके वालों ने पुत्री की हत्या का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मामला उपतहसील की राजस्व चौकी जाख के जिहाड़ गांव का है। सूत्रों के मुताबिक बीती बुधवार देर रात रात प्रमोद सिंह अधिकारी की 29 वर्षीय पत्नी माया देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में दम तोड़ दिया। उसे सीएचसी भिकियासैंण ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पति प्रमोद ने अपने ससुर मोहन सिंह को सूचना दी। तब तक मामला शांत व माहौल गमगीन बना रहा। गुरुवार को घटनाक्रम में नया मोड़ आ गया। विवाहिता के पिता मोहन सिंह ने दामाद प्रमोद सिंह पर पुत्री की हत्या का आरोप लगा राजस्व चौकी में तहरीर दे दी। मोहन सिंह के अनुसार उसकी पुत्री का विवाह वर्ष 2011 में प्रमोद सिंह के साथ हुआ। आरोप लगाया कि दामाद आए दिन माया का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगा। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। इधर, राजस्व पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। उपनिरीक्षक हंसा दत्त सत्यवली, कानूनगो भूपाल गोस्वामी, महिला उपनिरीक्षक सबाना ने मौका मुआयना किया। शव सुपुर्दगी में ले पोस्टमार्टम को रानीखेत भेजा गया। हत्या समेत अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है।

=========

जाख गांव में महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रत्येक बिंदु पर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असल कारणों का खुलासा होने पर तहकीकात उसी आधार पर तेजी से बढ़ाएंगे।

-दिलीप सिंह, तहसीलदार सल्ट

chat bot
आपका साथी