एनटीडी में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित

अल्मोड़ा नगर पालिका परिषद में रखी मर्हिष वाल्मीकि की मूíत को आखिरकार स्थापित कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 05:56 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 03:35 AM (IST)
एनटीडी में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित
एनटीडी में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: वर्षो से नगर पालिका परिषद में रखी महर्षि वाल्मीकि की मूíत को आखिरकार एनटीडी में स्थित जनमिलन केंद्र में स्थापित कर दिया गया। वाल्मीकि जयंती से दो दिन पूर्व मूíत को स्थापित होने पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने खुशी व्यक्त की।

कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज की ओर से राजपाल पवार ने पालिकाध्यक्ष का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। मूíत का लोकार्पण करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि वाल्मीकि समाज द्वारा महर्षि वाल्मीकि की मूíत स्थापना के संबंध में कई वर्षो से मांग चली आ रही थी। जिसके लिए नगर में स्थान चयनित नहीं हो पाने के कारण वर्षो से मूíत पालिका में रखी हुई थी। अब इसे वाल्मीकि समाज के सहयोग से यहां स्थापित किया गया है। कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के सरपंच एके सिकंदर पवार, पूरन रौतेला, कैलाश गुरुरानी, आनंद बगडवाल, दीपेश जोशी, सुशील साह, सभासद दीपा साह, आशा रावत, दीप्ति सोनकर, जगमोहन बिष्ट, अमित साह, हेम चंद्र तिवारी, राजेंद्र तिवारी, सौरभ वर्मा, मनोज जोशी, विजय पांडे, राजपाल पवार, भूपेंद्र जोशी, ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, लक्ष्मण सिंह भंडारी, महेंद्र बिष्ट, मुकेश भंडारी, बसंत बल्लभ पांडे, गणेश मनराल, राजू पांडे मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी