सरकार की बेरुखी पर राज्य आंदोलनकारी खफा

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में चिन्हित राज्य आदोलकारी संगठन ने सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:46 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:46 PM (IST)
सरकार की बेरुखी पर राज्य आंदोलनकारी खफा
सरकार की बेरुखी पर राज्य आंदोलनकारी खफा

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : चिन्हित राज्य आदोलकारी संगठन ने सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र रावत ने कहा कि सम्मान करने की बजाय सरकार पूर्व में मिली सुविधाओं को वापस लेकर आदोलनकारियों का अपमान करने पर तुली है। जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ 30 अक्टूबर को देहरादून के गाधी पार्क में एक दिवसीय धरने के निर्णय लिया गया है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत, संरक्षक राजेंद्र सिंह तथा कानूनी सलाहकार रमन साह ने क्षेत्र के राज्य आदोलनकारियों के साथ बैठक की। इससे पूर्व अपनी मागों को लेकर नगर के मल्ली बाजार में प्रदर्शन भी किया। पदाधिकारियों ने कहा कि 2010 तक आदोलनकारियों को मिलने वाली सभी सुविधाओं को वापस ले लिया गया है। जिससे वह खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। एक दशक पूर्व तक उनके लिए एक करोड़ का बजट रखा गया था। जिसे घटाकर अब मात्र 18.60 लाख कर दिया गया है। 10 फीसद क्षैतिज आरक्षण की माग अभी तक लटकी पड़ी है। इन्ही सब मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करने के मकसद से 30 अक्टूबर को देहरादून में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है। जिसमें कोरोना संक्त्रमण से संबंधित नियमों का पालन किया जाएगा। मौके पर स्थानीय अध्यक्ष मनोज अधिकारी, बीरेंद्र बजेठा, जगदीश बुधानी, विपिन पंत, दान सिंह राणा, गोपाल सिंह रौतेला, तेज सिंह खंपा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी