एसएसबी की साइकिल रैली दन्यां से राजघाट रवाना

साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना है। लोगों में विजन ऑफ न्यू इंडिया 22 का संदेश लेकर 15 साइकिलिस्ट की यह रैली का शुभारंभ डीडीहाट से होकर राजघाट में समापन होगा। यह बात 11 वीं वाहिनी एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट मुश्ताक अहमद मल्लाह ने दन्यां से रैली के रवाना होते समय कही। संवाद सहयोगी दन्यां आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव और फिट इंडिया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 03:33 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 03:33 PM (IST)
एसएसबी की साइकिल रैली दन्यां से राजघाट रवाना
एसएसबी की साइकिल रैली दन्यां से राजघाट रवाना

संवाद सहयोगी, दन्यां : आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव और फिट इंडिया मूवमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना है। लोगों में विजन ऑफ न्यू इंडिया 22 का संदेश लेकर 15 साइकिलिस्ट की यह रैली का शुभारंभ डीडीहाट से होकर राजघाट में समापन होगा।

यह बात 11 वीं वाहिनी एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट मुश्ताक अहमद मल्लाह ने दन्यां से रैली के रवाना होते समय कही। उन्होंने कहा कि 15 लोगों के यह दल गत सायं डीडीहाट से दन्यां पहुंचा। दल का भव्य स्वागत किए जाने पर उन्होंने समस्त लोगों का आभार जताया। अटल उत्कृष्ट जीआइसी के प्रधानाचार्य खान उमैर असगर ने गत सायं जवानों का स्वागत करते हुए उनके रहने की व्यवस्था विद्यालय परिसर में कराई। थानाध्यक्ष गोविंद मेहता ने दल का स्वागत किया। दल के सहायक कमांडेंट अभिनव तोमर ने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट के अन्तर्गत आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में एसएसबी लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। दल को रवाना करते समय ग्राम प्रधान डीके जोशी, रवींद्र गोस्वामी, पीएलवी गणेश पाण्डेय, थानाध्यक्ष गोविंद मेहता, खान उमैर असगर सहित अनेक शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। दल नायक का माल्यार्पण कर किया विदा

दन्यां : थानाध्यक्ष गोविंद मेहता ने डिप्टी कमांडेंट मुस्ताक अहमद मल्लाह का माल्यार्पण करते हुए दल को विदा किया। उन्होंने फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम में जन जागरूकता लाने के लिए एसएसबी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। प्रधानाचार्य को दिया स्मृति चिह्न

दन्यां : शनिवार देर सायं दल के दन्यां पहुंचने पर जीआइसी दन्यां के समस्त स्टाफ ने उनका स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने दल के रात्रि विश्राम के लिए किए प्रयासों के लिए एसएसबी की पूरी टीम ने सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न देते हुए सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी