भारत बंद को सामाजिक और राजनीतिक दलों ने कसी कमर

अल्मोड़ा में सामाजिक राजनीतिक व जन संगठनों की बैठक में संयुक्त किसान संघर्ष समिति के सोमवार को भारत बंद के आह्वान को जिले में सफल बनाने का फैसला लिया गया। बैठक में तीन काले कृषि कानून निरस्त करने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में तबाह होती कृषि को पुनर्जीवित करने महंगाई बेरोजगारी पर रोक लगाने एवं श्रमिक विरोधी श्रम संहिता के मामलों का जल्द समाधान किए जाने की मांग उठाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 03:54 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 03:54 PM (IST)
भारत बंद को सामाजिक और राजनीतिक दलों ने कसी कमर
भारत बंद को सामाजिक और राजनीतिक दलों ने कसी कमर

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : सामाजिक, राजनीतिक व जन संगठनों की बैठक में संयुक्त किसान संघर्ष समिति के सोमवार को भारत बंद के आह्वान को जिले में सफल बनाने का फैसला लिया गया। बैठक में तीन काले कृषि कानून निरस्त करने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में तबाह होती कृषि को पुनर्जीवित करने, महंगाई, बेरोजगारी पर रोक लगाने एवं श्रमिक विरोधी श्रम संहिता के मामलों का जल्द समाधान किए जाने की मांग उठाई गई।

नगर पालिका के सभागार में हुई बैठक में तमाम सामाजिक, राजनीतिक, श्रम संगठनों, व्यापारियों, छात्र, युवाओं व आम जनता से आंदोलन को सफल बनाने के लिए सुबह नौ बजे गांधी पार्क पहुंचने की अपील की गई। जिसके बाद पूरे बाजार में बंद के आह्वान के साथ मार्च निकाला जाएगा। बैठक में शामिल तमाम संगठनों से जनता के सभी वर्गों से अपने-अपने क्षेत्रों में आंदोलन को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया गया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि किसान हमारे देश के अन्नदाता हैं, इसलिए उनके आंदोलन के समर्थन में सभी को बढ़चढ़कर आगे आने चाहिए।

बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उत्तराखंड लोक वाहिनी के जिलाध्यक्ष जगत रौतेला, डीके कांडपाल, उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष शिवराज बनौला, गिरीश नाथ गोस्वामी, सालम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, भूमि बचाओ संघर्ष समिति चितई के दीवान सिंह पिलख्वाल, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति व जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनीता पांडे, युवा संवाद के कुणाल तिवारी व अजयमित्र बिष्ट, बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला, उत्तराखंड छात्र संगठन की भारती पांडे, रश्मि, आनंदी वर्मा, हीरा देवी, नारायण राम, किरन आर्या, जगदीश, ललित सिंह बजेली, गिरीश सिंह, अंजू आर्या आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी