सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होआ

अल्मोड़ा में कार्तिक पूर्णिमा व गुरुनानक देव की जयंती जिले भर में उत्साहपूर्वक मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:01 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:01 PM (IST)
सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होआ
सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होआ

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : कार्तिक पूर्णिमा व गुरुनानक देव की जयंती जिले भर में उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर गुरुद्वारों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। वहीं मंदिरों में लोग दर्शन-पूजन को पहुंचे। गुरुद्वारों में शबद-कीर्तन हुए। इससे माहौल भक्तिमय बना रहा। दिन भर गुरुद्वारे में लोगों की भीड़ लगी रही।

गुरु नानक देव की जयंती पर अल्मोड़ा नगर के लिंक रोड स्थित गुरुद्वारा कृपा सर का आकर्षक तरीके से सजाया गया। ग्रंथी रघुवीर सिंह फौजी ने यहां पाठ किया। इसके बाद यहां शबद-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें सिख समाज के लोगों ने सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होआ जैसे अनेक शबद-कीर्तनों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर लंगर भी लगाया गया। इस मौके पर मौके पर प्रधान अमरजीत सिंह, सुनील सचदेवा, सुमिरन कौर, रोजी कौर, जसविंदर कौर आदि मौजूद रहे। इधर सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में भी गुरुनानक देव की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। बच्चों के अभिभावकों को उनके जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने अभिभावकों से अपने बच्चों में भी अच्छे संस्कार विकसित किए जाने पर जोर दिया गया।

वहीं सोमवार को ही कार्तिक पूर्णिमा का पर्व भी होने के चलते लोगों ने मंदिरों में पूजा पाठ कर सुख, समृद्धि व निरोगी काया की कामना की। कार्तिक पूर्णिमा पर अनेक लोगों ने व्रत रखा। सायंकाल मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इससे माहौल भक्तिमय हो गया। दिन भर मंदिरों में चहल पहल रही। इस दौरान कई जगह मेले का भी लगा रहा जिसका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया।

chat bot
आपका साथी