रोहित, उदय, जितेंद्र, संगीता व कर्नल सिंह दौड़े सरपट

सेना के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय एकता मैराथन में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने अपना दम दिखाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 11:26 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 06:20 AM (IST)
रोहित, उदय, जितेंद्र, संगीता व  कर्नल सिंह दौड़े सरपट
रोहित, उदय, जितेंद्र, संगीता व कर्नल सिंह दौड़े सरपट

संवाद सहयोगी, रानीखेत : सेना के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय एकता मैराथन में विभिन्न आयु वर्ग में धावकों ने खूब दमखम दिखाया। विभिन्न वर्गो में आयोजित मिनी मैराथन में रोहित, उदय, जितेंद्र, संगीता व ले. कर्नल पीके सिंह ने बाजी मारी। विजेताओं को पुरस्कार बांट सम्मानित किया गया।

सेना के ऐतिहासिक नरसिंह मैदान से रविवार को राष्ट्रीय एकता मैराथन को कुमाऊं रेजीमेंट के कर्नल डीके जोशी व कर्नल जॉनी पीके ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सेना के नर सिंह मैदान से आरंभ होकर झूला देवी मंदिर परिसर तक आयोजित मिनी मैराथन में विभिन्न आयु वर्ग के धावकों ने खूब पसीना बहाया। विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस दौरान मेजर जीएसओ-1 मेजर मोना मैथी, सुबेदार देवपाल, जीडी शर्मा, विजय आदि मौजूद रहे।

==========

ये रहे विजेता

= 10 किमी : केआरसी के रोहित सिंह, केआरसी के ही सुंदर व गढ़वाल रेजीमेंट के नरेश

= 5 किमी : आर्मी पब्लिक स्कूल के उदय, भूपेंदर व रानीखेत के सौरव

= 4 किमी पुरुष : जितेंद्र महर, महावीर व पंकज

= 4 किमी महिला : एपीएस की संगीता, मिशन इंटर कॉलेज की प्रियंका व सावित्री

= तीन किमी पुरुष : ले. कर्नल पीके सिंह, मेजर धर्मराज व रुप चंद्र

= तीन किमी महिला : भावना, ब्रह्मा देवी व तारा दानू

chat bot
आपका साथी