अमृत महोत्सव पर क्रांतिकारियों को बलिदान को याद किया

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला में आजादी के 75 वर्षों के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव पर व्याख्यानमाला हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 11:21 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 11:21 PM (IST)
अमृत महोत्सव पर क्रांतिकारियों को बलिदान को याद किया
अमृत महोत्सव पर क्रांतिकारियों को बलिदान को याद किया

संसू, मानिला (अल्मोड़ा): राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी के 75 वर्षों के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव पर व्याख्यानमाला हुई। विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता बेटियों को पुरस्कृत किया गया।

कुणीधार मानिला महाविद्यालय में सोमवार को आजादी का अमृत महोत्सव के जरिये स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद गया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता चारु तिवारी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उत्तराखंड की भूमिका पर विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अल्मोड़ा के सालम सहित सल्ट के खुमाड़ और देघाट के लोगों की अहम भूमिका को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आज के तरुण छात्र ही भारत का भविष्य हैं। इसलिए भारत रूपी पेड़ को हरा भरा बनाये रखने के लिए नए युवा रूपी पत्तों को आते रहना होगा तभी भारत की आजादी अक्षुण्ण रहेगी।इस दौरान विशिष्ट अतिथि डा. भैरव ढोंढियाल ने भी विचार व्यक्त किये।

=========

निबंध में आशा, भाषण में रेखा ने मारी बाजी

हिदी विभाग की ओर से अमृत महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में आशा उपाध्याय, भाषण में रेखा बिष्ट, पोस्टर में प्रियंका रावत, मेहंदी में महिमा बंगारी और रंगोली प्रतियोगिता में यमुना ग्रुप के राजश्री, रेखा व करन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संचालन डा. गार्गी लोहनी व साक्षी ने किया। अध्यक्षता प्राचार्या जया पांडेय ने की। इस दौरान ग्राम सभा कुणीधार के ग्राम प्रधान आनंद भट्ट,डा. नरेंद्र जोशी समेत अनेक प्राध्यापक मौजूद रहे।

-------

विद्याíथयों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

द्वाराहाट : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मदन मोहन उपाध्याय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान विद्याíथयों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि हिमांशु उपाध्याय ने आजादी के नायकों के कार्यों से प्रेरित हो देश सेवा के लिए कार्य करने को कहा गया।

पीजी कालेज में सोमवार को 25 दिवसीय आजादी का महोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्याíथयों ने देशभक्ति, राज्य गीत के अतिरिक्त विभिन्न आंचलिक संस्कृतियों से लबरेज कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्राचार्य प्रो. एके जोशी ने आजादी के इतिहास की जानकारी देते हुए उससे प्रेरणा लेने की बात कही। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी डा. शैलेंद्र, राज्य आंदोलनकारी मोहन तिवारी, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, मोहन सिंह, डा. भरत उपाध्याय, डा. पूनम पंत, डा. उपासना शर्मा, शर्मिष्ठा, डा. अंजुम अली ने भी विचार रखे। इससे पूर्व कालेज प्रशासन ने अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

chat bot
आपका साथी