समस्याओं के समाधान को एकजुटता का लिया संकल्प

पूर्व सैनिक लीग बग्वालीपोखर की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 11:02 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 11:02 PM (IST)
समस्याओं के समाधान को एकजुटता का लिया संकल्प
समस्याओं के समाधान को एकजुटता का लिया संकल्प

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : पूर्व सैनिक लीग बग्वालीपोखर की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लागू योजनाओं की जानकारी दे इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने संगठन की समस्याओं के समाधान को एकजुटता से संघर्ष करने का संकल्प भी लिया। मौके पर सेवानिवृत्त कर्नल किशन तिवारी को संगठन की सदस्यता लेने पर सम्मानित कर उन्हें संगठन का संरक्षक पद से नवाजा गया।

मंगलवार को संगठन के कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व सैनिकों, आश्रितों व वीरांगनाओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर मंथन किया गया। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली अंशदायी स्वास्थ्य योजना, पाल्यों के लिए भर्ती पूर्व निश्शुल्क प्रशिक्षण, पुत्री विवाह के लिए आर्थिक सहायता व कंप्यूटर कोर्स आदि सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सदस्यों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया गया। बैठक में सेवानिवृत्त कर्नल किशन तिवारी ने संगठन की सदस्यता ली। उनका माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए संगठन का संरक्षक भी बनाया गया। उन्होंने सागठनिक कार्यो के लिए 25 हजार का चेक भी दिया। साथ ही अधिकारी वर्ग के लिए सदस्यता शुल्क एक हजार रखने का भी सुझाव रखा। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरे मन से निर्वहन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर अंतिम सांस तक लड़ा जाएगा। उन्हें किसी भी हाल में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में बहादुर सिंह भंडारी, मोहन सिंह, भूपाल सिंह भरड़ा, हरी सिंह भंडारी, ललित मोहन सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह व बसंत नेगी आदि ने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी