अल्मोड़ा जिले में मनाया गया पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन

अल्मोड़ा जिले में जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय को उनके जन्मदिन पर याद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:30 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:30 PM (IST)
अल्मोड़ा जिले में मनाया गया पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन
अल्मोड़ा जिले में मनाया गया पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन

संस, अल्मोड़ा/रानीखेत : जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय को उनके जन्मदिन पर याद किया गया। जिलेभर में प्रतिमा व चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

जिला मुख्यालय स्थित दीनदयाल पार्क में गोष्ठी हुई। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि पं. दीनदयाल ने स्वामी विवेकानंद के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को न केवल प्रचारित किया बल्कि जन जन तक पहुंचा अखंड राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान भी दिया। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाएं पहुंचाने का संकल्प लिया। वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद सिंह पिलख्वाल व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने पं. दीनदयाल के विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया। इस दौरान अजय वर्मा, कैलाश गुरुरानी, दर्शन रावत, विनीत बिष्ट, सभासद अमित साह, मनोज जोशी, पूनम पालीवाल, विद्या बिष्ट, बीना नयाल, निर्मला जोशी, धर्मवीर आर्या, अजय वर्मा, आशीष कुमार, अर्जुन बिष्ट, पीयूष कुमार, देवेंद्र सत्यपाल, सुनील जोशी, दीक्षित जोशी, दीपक वर्मा, रोहित साह, सलमान अंसारी आदि मौजूद रहे।

=======

सोमेश्वर में भी धूमधाम से मना जन्मदिन

सोमेश्वर: यहां विभिन्न बूथों पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, महामंत्री चंदन बिष्ट, बूथ विस्तारक शिवेंद्र मेहरा, ललिता पंत, भुवन जोशी, सुंदर राणा, प्रमोद कुमार, दिलीप रौतेला, कैलाश बोरा, दीपाशु खाती, भरत भाकुनी, विनोद मेहरा, अशोक कुमार, गिरीश कुमार आदि मौजूद रहे।

==========

पं.दीनदयाल के विचार आज भी प्रासंगिक

रानीखेत: ताड़ीखेत ब्लॉक के पाली गांव में आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत ने कहा कि पं. दीनदयाल के विचार व सिद्धांत मौजूदा दौर में प्रासंगिक हैं। उन्होंने अखंड राष्ट्र निर्माण को सभी से आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष हरीश रावत, जशोदा देवी, सूरज सिंह बिष्ट, रेखा आर्या, लोकेश बिष्ट, देव सिंह रावत, वीरबल रावत, कुबेर सिंह, भूपाल रावत आदि मौजूद रहे। वहीं नगर स्थित पार्टी कार्यालय में भी गोष्ठी के दौरान पं. दीनदयाल के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दीप भगत, प्रेम शर्मा, पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष मोहन नेगी, उमेश चंद्र पाठक, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल, अधिवक्ता पीसी पाडे, चंदन भगत, विनोद भार्गव, संजय पंत, जगदीश अग्रवाल, ललित मेहरा, प्रकाश कुवार्बी, लक्ष्मण सिंह मेहरा, मदन कुवार्बी, दिनेश फुलारा, दीवान बिष्ट, ललित कैलभ, हंसादत्त बावड़ी, नीरज साह, नईम खान, कामरान कुरैशी, रेखा पांडे आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी