सरकार की आली में समस्याओं का अंबार

अल्मोड़ा लोअर माल रोड स्थित सरकार की आली कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं को लेकर व्यापारी लामबंद हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:50 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:14 AM (IST)
सरकार की आली में समस्याओं का अंबार
सरकार की आली में समस्याओं का अंबार

संस, अल्मोड़ा : लोअर माल रोड स्थित सरकार की आली कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं को लेकर व्यापारी लामबंद हो गए हैं। पथ प्रकाश व सफाई व्यवस्था न होने से नाराज कारोबारियों ने व्यापारी नेताओं से पालिका पर दबाव बनाने का आग्रह किया। साथ ही क्षेत्र में प्रसाधन केंद्र न होने का मुद्दा भी उठाया।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील साह की अध्यक्षता में सोमवार को एक सभागार में बैठक हुई। इसमें सरकार की आली कॉलोनी के व्यापारियों ने क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सफाई पर भी सवाल उठाया। साप्ताहिक बंदी व कूड़ेदान रखवाने पर भी चर्चा की गई। नगर अध्यक्ष सुशील ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार की आली में पथ प्रकाश व सफाई व्यवस्था के साथ शौचालय निर्माण के लिए पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी से वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि समस्याओं के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। संचालन लोकेश कालाकोटी ने किया। इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, उप सचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, मीडिया प्रभारी जीवन जोशी, संजय कुमार पेटशाली, मोहन चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह भंडारी, जीवंती पाडे, राजेंद्र सिंह, चंद्रमोहन सिंह रौतेला, नवीन चंद्र जोशी, दीपक शाह, अभिषेक शर्मा, गौरीशकर पाडे, चंद्रशेखर, प्रमोद जोशी, पानसिंह, संजय भट्ट, एनएसभंडारी आदि मौजूद रहे।

=======

वर्जन

'सरकार की आली का सीमांकन होना है। अभी यही तय नहीं है कि वहां का कितना क्षेत्र पालिका के दायरे में आता है। हमारा वाहन उस तरफ जाता है, कूड़े का निस्तारण करा रहे हैं।

- प्रकाश जोशी, पालिकाध्यक्ष'

chat bot
आपका साथी