मंदिरों में की गई पूजा-अर्चना

चौखुटिया विकास खंड के विभिन्न हिस्सों में शारदीय नवरात्र पूजन की धूम मची है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:56 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:56 PM (IST)
मंदिरों में की गई पूजा-अर्चना
मंदिरों में की गई पूजा-अर्चना

संस, चौखुटिया: विकास खंड के विभिन्न हिस्सों में शारदीय नवरात्र पूजन की धूम मची है। तमाम देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं तांता लगा है। सुबह से ही मंदिर शंख-ध्वनि व घंटे-घड़ियालों की गूंज से गुंजायमान हैं। पांचवें दिन गुरुवार को भी कोविड-19 के नियमों का पालन कर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में शीश नवाया एवं मां की पांचवें शक्ति स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की। कई स्थानों पर धार्मिक आयोजन भी हुए तथा मां को भाग लगाया गया।

सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। दो दोपहर तक चलाता रहा। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में मां के दर्शन कर परिवार की सुख शांति के लिए मां के निमित पूजा-पाठ भी संपन्न कराए। इस दौरान पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तनों की रसधारा से मंदिरों का माहौल भक्तिमय हो उठा। अगनेरी मैया मंदिर, कालीगाड़ माता मंदिर चांदीखेत, श्रीलखनेश्वरी धाम खज्यूरां-पटलगांव व भूमियां मंदिर मासी समेत अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में भीड़-भाड़ रही। नैथाना देवी शक्तिपीठ व देघाट भगवती मंदिर में दूर दूर से लोग पहुंचे।

यहां बाजार के पास श्रीरतनेश्वर महादेव मंदिर फुलई में दुर्गा पूजा महोत्सव जारी है। सुबह मां दुर्गा की मूर्ति की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई एवं फिर प्रसाद वितरण हुआ। देर शाम तक महिला मंडली के भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय बना रहा। संयोजक दयाल मेहरा ने बताया कि 25 अक्टूबर को अगनेरी के पास रामगंगा नदी में मूर्ति विसर्जित कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी