मिशन हौसला के तहत पुलिस ने परेशान महिला को दी मदद

अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक के बघाड़ गांव की एक महिला की परेशानी की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसके गांव पहुंचकर उसकी मदद कर एकबार फिर मानवता की मिसाल पेश की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 10:29 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 10:29 PM (IST)
मिशन हौसला के तहत पुलिस ने परेशान महिला को दी मदद
मिशन हौसला के तहत पुलिस ने परेशान महिला को दी मदद

संस, अल्मोड़ा : जिले के लमगड़ा ब्लॉक के बघाड़ गांव की एक महिला की परेशानी की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसके गांव पहुंचकर उसकी मदद कर एकबार फिर मानवता की मिसाल पेश की।

लमगड़ा ब्लॉक के ग्राम प्रहरी रतन सिंह ने लमगड़ा थाने में बताया कि लमगड़ा के बघाड़ गांव में एक महिला बहुत कठिन दौर से गुजर रही है। एक माह पूर्व उसके पति का स्वर्गवास हो गया था। अब उसके घर में कमाने वाला कोई नहीं है। इस कोरोना काल में उसे जीवन यापन में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घर में उसकी तीन छोटी बेटियां भी हैं। उसके घर में खाने के लाले पडे़ हुए हैं। जानकारी मिलने पर एसआइ बरखा कन्याल ग्राम प्रहरी के साथ राशन किट लेकर सड़क से एक किमी दूर पैदल चलकर गांव तक पहुंची और महिला एवं उसके बच्चों का हालचाल पूछा। वहीं उन्हें राशन किट उपलब्ध कराया और महिला को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जिससे महिला और उसके बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। ग्रामीणों ने पुलिस की इस कार्य की सराहना की है। बता दें कि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कोरोना की जंग में पुलिस की ओर से किए जा रहे मानव सेवा के कार्यो को मिशन हौसला नाम दिया है। वहीं एसएसपी पंकज भट्ट की प्रेरणा से पुलिस मिशन हौसला के तहत जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में लगी है।

----------

बागेश्वर में भी पुलिस ने बांटी दवाईयां

बागेश्वर : पुलिस ने कोरोना पॉजिटिव मदन राम निवासी गरुड़ व उनकी पुत्री को दवाइयां उपलब्ध कराई। थानाध्यक्ष पंकज जोशी संक्रमित परिजनों के घर गए और उनसे बात की। परेशानी होने पर संबंधित नंबरों पर बात करने को कहा।

chat bot
आपका साथी