पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

भाजपा का स्थापना दिवस मंगलवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 11:19 PM (IST)
पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

जागरण टीम अल्मोड़ा/रानीखेत : भाजपा का स्थापना दिवस मंगलवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अíपत की गई। साथ ही मिष्ठान वितरण कर पार्टी के विकास में उनके योगदान को याद किया गया। इस मौके पर पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

भाजपा नगर मंडल की ओर से हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीतियों व नीतियों के अनुसार कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर झंडा लगाकर पार्टी के प्रति समर्पण प्रदर्शित किया। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता रणजीत सिंह भंडारी, अरविद बिष्ट, अजय वर्मा, कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, देवेंद्र सत्यपाल, आशीष कुमार, तुषार कांत साह, ललित मेहता, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष भानु अधिकारी, पूर्व नगर महामंत्री मनीष जोशी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री लीला बोरा, जिला मंत्री रेखा आर्या, वरिष्ठ सदस्य लता पांडे, गीता जोशी, मुकुल कुमार, पीयूष कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।

-------

फोटो : 6 एएलएम पी 7 पं.दीनदयाल व श्यामा प्रसाद के आदर्शों पर चलने का संकल्प

संस, रानीखेत : भाजपाइयों ने पार्टी का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। वक्ताओं ने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ है। पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन नेगी कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल जिला मंत्री नरेंद्र प्रसाद आगरी, पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अल्मोड़ा चंदन लाल टम्टा, नगर मंत्री संजय पंत, विनोद चंद्र, वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिभुवन शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद भार्गव, सुल्तान खान, कमल कुमार, उपाध्यक्ष रमेश जोशी, पावस जोशी पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत, सेवानिवृत्त कर्नल टीसी पांडे, अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा पांडे, नेहा भट्ट, नीलम टम्टा, गीता बेलवाल, चंद्रप्रभा भगत, दीपक बिनवाल, धर्मेंद्र अधिकारी, विमला बिष्ट, कमला देवी, अनु सोनकर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल ने की।

chat bot
आपका साथी