खेल महाकुंभ में चौथे दिन भी बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, अंडर-21 की 5000 मी. दौड़ जसवंत ने जीती

चौखुटिया अल्मोड़ा स्थित बाखली मैदान में चल रहे खेल महाकुंभ 2019 में चौथे दिन शुक्रवार को ग्रामीण प्रतिभाओं ने जमकर पसीना बहाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:32 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:16 AM (IST)
खेल महाकुंभ में चौथे दिन भी बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, अंडर-21 की 5000 मी. दौड़ जसवंत ने जीती
खेल महाकुंभ में चौथे दिन भी बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, अंडर-21 की 5000 मी. दौड़ जसवंत ने जीती

संवाद सहयोगी, चौखुटिया: यहां बाखली मैदान में चल रहे खेल महाकुंभ 2019 में चौथे दिन शुक्रवार को भी विविध खेल स्पर्धाएं हुई। इनमें विकास खंड के न्याय पंचायतों से चयनित प्रतिभागी बाल खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-21 बालक वर्ग की 5 हजार मीटर दौड़ न्याय पंचायत नौगांव अखोड़िया के जसवंत सिंह ने जीती। पंकज सिंह राणा व गौरव सिंह अधिकारी क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर-14 के बैडमिंटन डबल प्रतियोगिता में गौरव व हिमांशु विजेता तथा मयंक व अयान उपविजेता रहे। बालिका में प्रेमा व अंजलि को विजेता एवं कृष्णा व खुशी नेगी को उपविजेता घोषित किया गया। सिंगल में हिमानी के हाथ बाजी लगी। जबकि प्रियांशु द्वितीय रही। अंडर-21 ऊंचीकूद में हेमा अधिकारी ने प्रथम व नेहा बिष्ट ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालक में राकेश मनराल व मुकेश चंद्र को क्रमश: प्रथम व द्वितीय घोषित किया गया।

अंडर-17 खो-खो के बालिका वर्ग में न्याय पंचायत नौगांव अखोडिया के हाथ बाजी लगी। बालक वर्ग में रोहित नेगी ने प्रथम व हिमांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 21 खो-खो स्पर्धा में गनाई न्याय पंचायत अव्वल रहा। जबकि वेतनधार को द्वितीय स्थान मिला। अंडर-21 के ऊंचीकूद में मनोज सिंह नेगी व हेमा अधिकारी ने बाजी मारी। वहीं दीपांशु कन्याल व नेहा बिष्ट द्वितीय स्थान पर निकले।

खेल संपन्न कराने में प्रधानाचार्य एनएल साह, बीएस अधिकारी, देवेंद्र सिंह भाकुनी, ललित अधिकारी, ज्योति जोशी, हेमलता रौतेला, मोहन राम, डॉ मदन चौधरी, लक्ष्मी प्रसाद तिवारी, अरूणी त्रिपाठी, मधु सकलान, दीपिका जोशी, नीलम पुरी, दीप जोशी, बीके वर्मा व श्याम सिंह रावत आदि ने सहयोग दिया। अंत में आज के विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र दिए गए।

chat bot
आपका साथी