पेयजल संकट से निजात को स्थायी समाधान हो

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र के ईड़ा गांव के बाशिंदे पानी की समस्या से निजात के लिए 15 दिन से अनशन पर डटे हुए हैं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 01:24 AM (IST)
पेयजल संकट से निजात को स्थायी समाधान हो
पेयजल संकट से निजात को स्थायी समाधान हो

संस, द्वाराहाट : पेयजल व अन्य जनसमस्याओं के लिए ईड़ा के बाशिंदे पखवाड़े भर से अनशन पर डटे हैं। इधर लगातार भूख हड़ताल पर बैठे दो आंदोलनकारियों की सहेत में गिरावट आने लगी है। वहीं जनांदोलन की अनदेखी पर ग्रामीणों का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। वहीं कुछ और गांवों के पंचायत प्रतिनिधि भी समर्थन में उतर आए हैं।

करीब तीन माह से पानी की किल्लत झेल रहे ईड़ा के ग्रामीणों का अनशन मंगलवार को भी बरकरार रहा। हालाकि जल संस्थान टैंकरों से ग्राम पंचायत व उसके तोकों के लिए जलापूर्ति में जुटा है। मगर आंदोलनकारी जल संकट से निजात दिलाने के लिए स्थायी समाधान की मांग पर अड़े हैं। अनशन स्थल पर हुई सभा में संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि प्रशासन व विभागीय अधिकारी अरसे से झूठे आश्वासन देते आ रहे हैं। मगर अभी तक पेयजल योजना को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। उन्होंने साफ कहा कि अब वह किसी बहकावे में नहीं आएंगे। वहीं भूख हड़ताल पर बैठे मोहन सिंह कमल बिष्ट के स्वास्थ्य में छठे दिन गिरावट भी आने लगी है। आंदोलन को धार देने के लिए महिला मंगल दल अधयक्ष तुलसी देवी, मंजू देवी, चंद्रा देवी, ललिता देवी अनशन पर बैठीं। सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह अधिकारी, राजेंद्र तिवारी, चौखुटिया के पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव कुमार आदि ने अनशन स्थल पर पहुंच्र ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। साथ ही संघर्ष और तेज करने का आह्वान किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मनोज रावत, हेमंत बिष्ट, विपिन आर्या, अजय बिष्ट, पवन सिंह, देवेंद्र सिंह, भूपाल बिष्ट, गोपाल राम, शेर राम, केसर सिंह, मोतिमा देवी, राधा देवी, खीमा देवी आदि मौजूद रहीं। ===

===

chat bot
आपका साथी