पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को आना होगा आगे

संवाद सहयोगी अल्मोड़ा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Jun 2019 06:21 PM (IST) Updated:Tue, 04 Jun 2019 06:21 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को आना होगा आगे
पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को आना होगा आगे

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्?देश्य से मंगलवार को जिला प्रशासन, नगर पालिका और ग्रीन हिल्स संस्था के संयुक्त तत्वावधान में करबला से शिखर तिराहे तक रन फॉर क्लीन एअर दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों समेत नगर के अनेक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नगर के लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस कार्य के लिए जब तक सभी लोग मिलजुल कर प्रयास नहीं करेंगे। तब तक इसके सार्थक परिणाम सामने नहीं आएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में जंगलों में भीषण आग लग रही है। जिससे पर्यावरण को काफी अधिक नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि वनों को आग से बचाने के लिए आज अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। इस दौरान नगर के अनेक स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। उदयशंकर नाट्य अकादमी में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। इस मौके पर एडीएम बीएल फिरमाल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, आपदा अधिकारी राकेश जोशी, सीएल वर्मा, डीपीएस नेगी, श्याम सुंदर प्रसाद, डॉ. चंद्र सिंह चौहान, वसुधा पंत, जेसी दुर्गापाल, गिरीश मेहरोत्रा, युसूफ तिवारी, डॉ. दीपांकर डेनियल, विद्या कर्नाटक समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी