पाई मटीला के लोगों को मिलेगा सपनों का घर

गेल इंडिया और प्लस अप्रोच फाउंडेशन के सहयोग से जिले के हवालबाग ब्लाक के दूरस्थ पाई मटीला गांव के लोगों को अपने सपनों का घर मिलेगा। वहीं क्षतिग्रस्त मकानों के लिए भी आíथक सहयोग दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 06:46 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 06:46 PM (IST)
पाई मटीला के लोगों को मिलेगा सपनों का घर
पाई मटीला के लोगों को मिलेगा सपनों का घर

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : गेल इंडिया और प्लस अप्रोच फाउंडेशन के सहयोग से जिले के हवालबाग ब्लाक के दूरस्थ पाई मटीला गांव के लोगों को अपने सपनों का घर मिलेगा। वहीं क्षतिग्रस्त मकानों के लिए भी आíथक सहयोग दिया जाएगा। गांव में स्वरोजगार के लिए भी नई-नई योजनाएं चलाई जा रही है।

प्लस अप्रोच फाउंडेशन के चेयरमैन आरसी गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गेल के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों को सपनों का घर के माध्यम से आवास तथा क्षतिग्रस्त आवास की मरम्मत के लिए सहयोग दिया जाएगा। पाई सेंटर मटीला में कम्प्यूटर क्लास, सिलाई सेंटर की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से लोगो को रोजगार दिलाने का प्रयास किए जाएंगे। गेंदे के फूल की खेती, अदरख की खेती का काम इस वर्ष शुरू किया है और मशरूम की खेती के माध्यम से भी लोगों की आजीविका बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की बिमला देवी का मकान बनाकर तैयार कर दिया गया है। उनको नए मकान की चाबी भी सौंपी गई है। खरकिया ग्राम पंचायत की बिमला देवी का मकान इसी वर्ष मई माह में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त हो गया था। वह पंचायत घर में अपने परिवार के साथ रह रही थी। फाउंडेशन के मार्गदर्शक डा. आशुतोष कनार्टक ने कहा कि पाजिटिव, इंस्पायर्ड और इम्पावर्ड के नारे को लेकर पाई मटीला की स्थापना की गई है।

इस अवसर पर सतीश कुमार, जीएम गेल, अनूप गुप्ता, एलआर वर्मा, हर्षवर्धन पांडेय, गजेन्द्र पाठक, रमेश भंडारी, हरीश बिष्ट, नकुल पंत, प्रताप सिंह, पूरन सिंह, चंदन भंडारी, कुंदन सिंह, आशा देवी, इंद्रा देवी, मुन्नी भंडारी, बची राम, सुंदर लाल किशोर राम दीवान सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी