महकमों की सुस्ती से आठ दिन से लोग प्यासे

लोकनिर्माण विभाग व जल संस्थान की सुस्त कार्यप्रणाली तथा समन्वय की कमी के कारण नगर के जोशीखोला क्षेत्र की करीब 250 की आबादी को आठवें रोज भी पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे क्षेत्र के लोगों में दोनों विभागों के खिलाफ रोष है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 04:54 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 04:54 PM (IST)
महकमों की सुस्ती से आठ दिन से लोग प्यासे
महकमों की सुस्ती से आठ दिन से लोग प्यासे

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : लोकनिर्माण विभाग व जल संस्थान की सुस्त कार्यप्रणाली तथा समन्वय की कमी के कारण नगर के जोशीखोला क्षेत्र की करीब 250 की आबादी को आठवें रोज भी पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे क्षेत्र के लोगों में दोनों विभागों के खिलाफ रोष है।

माल रोड के चौघानपाटा क्षेत्र में काफी समय से चोक पड़े कलमठ को दुरुस्त करने का काम पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। लोनिवि की सुस्त कार्यप्रणली से यह काम पूरा नहीं होने से असर जल संस्थान पर भी पड़ रहा है। कारण यह कि इसी कलमठ से होकर थपलिया, जोशीखोला, मालरोड आदि की पेयजल लाइन गुजर रही हैं। इसमें जल संस्थान को पुरानी लाइन को बदलना है। इधर एक सप्ताह बाद भी जोशीखोला को गुजरने वाली पेयजल लाइन को दुरुस्त नहीं किए जाने से क्षेत्र के पेयजल उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जोशीखोला क्षेत्र निवासी व पूर्व पालिका सभासद मनीष जोशी का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का त्वरित समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। नागरिक आसपास के नौलों व धारों से पेयजल ढोने को विवश हैं। थपलिया व मालरोड में जलापूर्ति सुचारू कर दी गई है। जोशीखोला क्षेत्र की पाइप लाइन में भी वैल्डिंग का कार्य शनिवार को पूरा कर रविवार की सुबह से पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी

-महेंद्र सिंह बिष्ट, अवर अभियंता, जल संस्थान

कलमठ निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा। पिछले एक सप्ताह के दौरान दो-तीन दिन हुई बारिश से दीवार निर्माण का कार्य प्रभावित हुआ। दीवार निर्माण का कार्य 10 फीसद शेष है। जिसे शनिवार की शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।

- ममता पंत, अवर अभियंता, लोनिवि

chat bot
आपका साथी