हेरिटेज सिटी बनने पर ही थमेगा जनांदोलन

धर्म निरपेक्ष युवा मंच का अल्मोड़ा शहर को हेरिटेज सिटी का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। संगठन ने कहा कि जब तक सांस्कृतिक नगरी को यह दर्जा नहीं मिलता तब तक लोगों के सहयोग से मुहिम जारी रहेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 05:03 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 05:03 PM (IST)
हेरिटेज सिटी बनने पर ही थमेगा जनांदोलन
हेरिटेज सिटी बनने पर ही थमेगा जनांदोलन

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : धर्म निरपेक्ष युवा मंच का अल्मोड़ा शहर को हेरिटेज सिटी का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। संगठन ने कहा कि जब तक सांस्कृतिक नगरी को यह दर्जा नहीं मिलता, तब तक लोगों के सहयोग से मुहिम जारी रहेगी।

मुख्यालय के विभिन्न वार्डों में एक सप्ताह तक चली पद यात्रा नवीन कलक्ट्रेट पहुंचकर संपन्न हुई। मंच के संयोजक विनय किरौला ने कहा कि अल्मोड़ा शहर को हेरिटेज सिटी का दर्जा और विशेष पैकेज अवस्थापना निर्माण के लिए दिया जाना चाहिए। मंच की ओर से बीते एक सप्ताह से नगर के अलग-अलग वार्डों में अभियान चलाया गया। जिसके तहत आम जनता को मुहिम से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया। इसमें लोगों का खासा समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा अपनी स्थापना से ही चितन मनन का केंद्र रहा है। यहां स्वामी विवेकानंद, बोसी सेन, बोधिस्त लामा समेत कई नामचिन हस्तियों ने प्रवास किया है। मंच का प्रयास है कि इस ऐतिहासिक नगर को इसके गौरव के अनुकूल हेरिटेज सिटी का दर्जा मिले। अगर ऐसा नहीं होता तो फिर से लोगों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। उनकी मुहिम सफल होने तक जारी रहेगी। इसके बाद लोगों ने जिलाधिकारी वंदना सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा।

इस अवसर पर त्रिभुवन गिरी महाराज, मीडिया समन्वयक मयंक पंत, मनीष भाकुनी, कमलेश सनवाल, ईशु उपाध्याय, कमल भट्ट, सुंदर लटवाल, प्रमोद रावत, भाष्कर देवड़ी, सूरज टम्टा, भीम रावत, पंकज रौतेला, बिशन सिंह बिष्ट, गिरीश तिवारी, देवकी देवी, पार्वती देवी, विनोद भट्ट, महेंद्र, चंद्रिका तिवारी, पवन मुस्यूनी, प्रमोद मुस्यूनी, अमित चौधरी, दीपक दानी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी