ताड़ीखेत बाजार में फिर जाम से लोग हलकान

ताड़ी़खेत ब्लाक मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से जाम लगना अब रोज की बात हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 10:56 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 11:58 PM (IST)
ताड़ीखेत बाजार में फिर जाम से लोग हलकान
ताड़ीखेत बाजार में फिर जाम से लोग हलकान

संवाद सहयोगी, ताडी़खेत (रानीखेत) : ताडी़खेत ब्लाक मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से जाम एक बड़ी समस्या बन चुका है। ऐसे में वाहनों की लंबी कतार लग जाने से व्यापारियों को दिक्कतें हो रही है।

ब्लाक मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार पर आसपास के सैकड़ों गावों के लोग निर्भर हैं। रोजाना गावों के लोग मुख्य बाजार पर सामान खरीदने व कई कायरें के लिए यहां पहुंचते हैं। वहीं ब्लाक मुख्यालय होने के चलते तमाम विभागों के कर्मचारी अधिकारी भी रोजाना ब्लाक मुख्यालय पहुंचते हैं। इन लोगों के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से वाहनों को इधर-उधर खड़ा करना मजबूरी बन चुका है। पार्किंग बने तो दूर हो रोज का झंझट

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट, मदन सिंह अधिकारी, उमा शकर रावत, देवेंद्र बिष्ट, गोपाल सिंह अधिकारी, सुरेश नेगी,श्याम सिंह कुंवर, पंकज राणा, राम सिंह नेगी आदि ने ब्लॉक मुख्यालय के समीप उत्तराखंड परिवहन निगम की भूमि पर अस्थाई पार्किंग बनाए जाने की माग उठाई है। कहा कि यदि अस्थाई पार्किंग बन जाए तो काफी हद तक जाम से निजात मिल सकेगी। गौरतलब है कि ताड़ीखेत बाजार में फड़ और ठेले वालों ने भी कई जगह सड़क किनारे अतिक्रमण कर रखा है। लोगों की मानें तो नगर पालिका प्रशासन और पुलिस के कुछ लोगों की मिलीभगत के चलते सड़कें संकरी होती जा रही है। दूसरी ओर, लोग भी सड़कों के किनारे अपने वाहन खड़े कर निकल जा रहे हैं। ऐसे में आने-जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतें पेश आती हैं। कई बार संकरी जगह होने के कारण सड़क हादसे भी हो जाते हैं। यही नहीं, हादसों को लेकर मारपीट से बाजारों में कई बार हंगामे की स्थिति भी आ जाती है।

chat bot
आपका साथी