सरकार पर गरजे जलसंस्थान के आउटसोíसंग कर्मी

जलसंस्थान के संविदा श्रमिक संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। आउसोíसंग काíमकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक जलापूíत सुचारू नहीं करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 04:10 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 04:10 PM (IST)
सरकार पर गरजे जलसंस्थान के आउटसोíसंग कर्मी
सरकार पर गरजे जलसंस्थान के आउटसोíसंग कर्मी

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : जलसंस्थान के संविदा श्रमिक संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। आउसोíसंग काíमकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक जलापूíत सुचारू नहीं करेंगे। सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया गया।

शुक्रवार को जल संस्थान के संविदा श्रमिक संघ ने गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। पिछले 25 सालों से ठेकेदार के अंदर कार्य करने को मजबूर हैं। इन सालों में मंहगाई कई गुना बढ़ गई है। लेकिन कर्मियों का मानदेय सात से आठ हजार रुपये ही है। आउटसोíसंग काíमक 10 से 12 घंटे कार्य कर रहे हैं। काíमकों को मेहनत का उचित मानदेय नहीं मिल रहा है। उनकी प्रमुख मांगें नियमितिकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, वर्तमान में महंगाई को देखते हुए न्यूनतम मानदेय 25 हजार रुपये हैं। उन्होंने उपनल के माध्यम से नियुक्ति प्रदान किए और साप्ताहिक अवकाश देने की मांग भी की है। जनप्रतिनिधि से लेकर उच्चाधिकारियों को इस संबंध में पिछले दो दशकों से पत्राचार किया जा रहा है। लेकिन अब तक आश्वासन के अलावा कुछ नही मिला। इस बार आर-पार की लड़ाई होगी। जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।

इस अवसर पर महेंद्र मेर, भोपाल सिंह, दीपक सिंह फत्र्याल, राजेश सुयाल, चंद्रशेखर पांडे, संतोष सिंह, अर्जुन सिंह, जयपाल मेहता, ललित मोहन बिष्ट, पारितोष जोशी, विक्रम सिंह, धन सिंह बिष्ट, कैलाश सिंह कनवाल, दीपक सिंह, गोविद भोज, कुंदन कनवाल, ललित मोहन, सुशील जोशी, आन सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी