ध्याड़ी की नेहा को मिस उत्तराखंड का खिताब

वन लाइफ एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड का खिताब ध्याड़ी की नेहा बिष्ट ने हासिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 20 Feb 2020 06:13 AM (IST)
ध्याड़ी की नेहा को मिस उत्तराखंड का खिताब
ध्याड़ी की नेहा को मिस उत्तराखंड का खिताब

संवाद सहयोगी, दन्यां (अल्मोड़ा ): वन लाइफ एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड - सुपर मॉडल 2 प्रतियोगिता में धौलादेवी विकासखंड के ध्याड़ी गांव निवासी नेहा बिष्ट ने मिस उत्तराखंड का खिताब अपने नाम किया है। नेहा के मिस उत्तराखंड बनने की खबर सुनते ही समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर फैल गई।

विकासखंड धौलादेवी के अन्तर्गत ध्याड़ी निवासी हरीश सिंह और हेमलता की बड़ी पुत्री नेहा बिष्ट ने बुधवार को हरिद्वार में आयोजित मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता जीतकर खिताब अपने नाम किया। वन लाइफ एंटरटेनमेंट की ओर से धर्मनगरी के शिवालिक नगर में आयोजित मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड सुपर मॉडल -2 प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों में नेहा बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम की जज टीवी कलाकार प्रिया सिंह, वंशिका जटवाणी और कार्यक्रम के संयोजक सचिन तलवानी ने नेहा बिष्ट को शुभकामनाएं दी है। इधर विकासखंड धौलादेवी क्षेत्र के तमाम जन प्रतिनिधियों और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नेहा बिष्ट को शुभकामनाएं प्रेषित की है। ध्याड़ी निवासी बुजुर्ग पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिशन सिंह गैड़ा, पूर्व शिक्षक ललित गैड़ा, दलीप सिंह गैड़ा, मदन गैड़ा, मदन भैसोड़ा, मान सिंह भैसोड़ा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरित किया। केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी में कक्षा 11 में पढ़ने वाली नेहा बिष्ट ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने पिता हरीश सिंह और माता हेमलता और अपने ईष्ट देवता को दिया है।

बच्चों की पढ़ाई के लिए हल्द्वानी में रहता है परिवार

फोटो: 19डीएनआईपी2

विवरण: नेहा बिष्ट के पिता सूबेदार हरीश सिंह और माता हेमलता फोटो साभार : परिजन

दन्यां: भारतीय सेना से सूबेदार पद से रिटायर हुए नेहा बिष्ट के पिता हरीश सिंह ने बताया कि वे बच्चों की पढ़ाई के लिए पिछले अक्टूबर में हल्द्वानी आ गये हैं और वर्तमान में आवास विकास में किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि नेहा केंद्रीय विद्यालय में 11 वीं में पढ़ रही है। तीन पुत्रियों और एक पुत्र में नेहा सबसे बड़ी है।

chat bot
आपका साथी