सल्ट उपचुनाव में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा ने महिलाओं को दी नई ऊर्जा

सल्ट उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के पक्ष में माहौल बनाने को महिला मोर्चा ने प्रचार की कमान संभाल ली है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 10:47 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 10:47 PM (IST)
सल्ट उपचुनाव में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा ने महिलाओं को दी नई ऊर्जा
सल्ट उपचुनाव में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा ने महिलाओं को दी नई ऊर्जा

संसू, मानिला (अल्मोड़ा): भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के पक्ष में माहौल बनाने को महिला मोर्चा ने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की कमान संभाल ली है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद एवं प्रदेश सहप्रभारी रेखा वर्मा ने शक्ति केंद्र में सभा के जरिये महिलाओं को नई ऊर्जा दी। उन्होंने महिलाओं से पार्टी प्रत्याक्षी को बहुमत से जिताने की अपील की।

रविवार को शक्ति केंद्र पहुंची प्रदेश सहप्रभारी रेखा वर्मा का राज्यमंत्री मंत्री रेखा आर्या, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी विमला रावत आदि मोर्चा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। रेखा वर्मा ने कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है जहां महिलाओं को पुरुषों के बराबर सम्मान दिया जाता है। कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यतानुसार आगे बढ़ाया जाता है। प्रदेश सह प्रभारी ने बूथ अध्यक्षों व समिति पदाधिकारियों की बैठक ली। प्रचार अभियान की समीक्षा की। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की हैं। भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे। सायं चुनाव संचालन समिति की बैठक में उन्होंने और तेजी लाने के निर्देश दिए। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने कहा कि महिला ही महिलाओं की समस्याओं को बेहतर समझ सकती है। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वह क्षेत्र की महिलाओं की समस्याओं की जानकारी एकत्रित करें। उन्हें अवगत कराएं ताकि क्षेत्र की महिलाओं की समस्याओं को दूर किया जा सके।

========

विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे : महेश जीना

संस, भिकियासैंण : भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ चचरोटी, तिमली, पैठाणा, जसपुर, ग्वाली, कैहड़गाँव, नोगाँव तामाढोन, वल्मरा क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क किया तथा भाजपा के निशान कमल का बटन दबाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का अनुरोध किया। जगह-जगह ग्रामवासियों ने भाजपा प्रत्याशी को फूल-मालाओं से लादकर उनके प्रति अपने समर्थन का इजहार किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कोई भी दल भाजपा के मुकाबले में कहीं नहीं ठहरता। उन्होंने जनता से मिल रहे स्नेह एवं समर्थन से अभिभूत होकर कहा कि वे क्षेत्र के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। जनसंपर्क अभियान में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के साथ पूरन रजवार, खीमानन्द जोशी, भगत बोहरा, अशोक तिवारी, करन जीना, गोविद जीना, नारायण दत्त हटेली, दिगंबर रजवार, रमेश जगदंबा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी