प्रदेश को मिलेंगे एक हजार से अधिक होमगार्ड

बृजेश तिवारी, अल्मोड़ा प्रदेश के बेरोजगार युवक और युवतियों के लिए एक अच्छी खबर है। हा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 08:17 AM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 08:17 AM (IST)
प्रदेश को मिलेंगे एक हजार से अधिक होमगार्ड
प्रदेश को मिलेंगे एक हजार से अधिक होमगार्ड

बृजेश तिवारी, अल्मोड़ा

प्रदेश के बेरोजगार युवक और युवतियों के लिए एक अच्छी खबर है। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग जल्द की प्रदेश में होमगार्ड के करीब 1068 रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इन नियुक्तियों के लिए जल्द ही जिलों में नियुक्ति समितियां भी गठित कर ली जाएंगी।

प्रदेश में अलग अलग विभागों में सुरक्षा व्यवस्था और अन्य कार्यो के लिए होमगार्डो की तैनाती की जाती है, लेकिन प्रदेश में अब भी होमगार्डो के अनेक पद रिक्त है। जिसे देखते हुए अब विभाग ने प्रदेश के तेरह जिलों में इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। विभाग ने इसके लिए सभी जिलों के कमांडेंटों को जिलावार रिक्तियों की संख्या भी उपलब्ध करा दी है। जिसके अनुसार भर्ती की तैयारी के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं। भर्ती के लिए विभाग जल्द ही मुख्यालय स्तर पर भर्ती समिति की गोष्ठी का आयोजन भी करेगा। जिसमें चयन समिति के अध्यक्ष, सदस्य, नामित निरीक्षक, प्लाटून कमाडर व प्रशासनिक अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

--------------

तीन चरणों में होगी भर्ती प्रक्रिया

प्रदेश में होमगार्डो की भर्ती तीन चरणों में होगी। पहले चरण में पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, दूसरे चरण में हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ तथा तीसरे चरण में उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर में भर्ती कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा।

-------------------

दस प्रतिशत आरक्षण का भी मिलेगा लाभ

होमगार्ड भर्ती में प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर व पिछड़े वर्ग के युवाओं को दस सरकार द्वारा घोषित दस प्रतिशत आरक्षण का भी लाभ मिलेगा। शासन द्वारा आरक्षण के पात्रों के चयन की प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है। इस प्रक्रिया के पूरे होने पर चयनित युवा इसका भी लाभ ले सकेंगे।

-------------------

पर्यवेक्षण अधिकारी भी किए गए नामित

होमगार्ड भर्ती के लिए विभाग ने कुमाऊं मंडल में वरिष्ठ स्टॉफ अधिकारी अमिताभ श्रीवास्तव, गढ़वाल मंडल के लिए वरिष्ठ स्टॉफ अधिकारी राजीव बलौनी व मुख्यालय स्तर पर समन्वय के लिए एकता उनियाल को नामित किया है।

-------------------

कहां कितनी होगी भर्ती

जिला - ग्रामीण - शहरी - महिला

उत्तरकाशी - 21 - 10 - 00

हरिद्वार - 43 - 45 - 18

टिहरी - 62 - 03 - 00

देहरादून - 10 - 29 - 07

चमोली - 12 - 08 - 00

पौड़ी - 162 - 37 - 00

रूद्रप्रयाग - 18 - 04 - 00

अल्मोड़ा - 168 - 35 - 00

नैनीताल - 94 - 87 - 07

बागेश्वर - 09 - 00 - 00

ऊधमसिंह नगर - 36 - 14 - 00

चंपावत - 79 - 00 - 00

पिथौरागढ़ - 43 - 07 - 00

chat bot
आपका साथी