सीमा गांव में आपदा से बेघर हुए लोगों से मिले विधायक कुंजवाल

जागेश्वर क्षेत्र के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने आपदा प्रभावित सीमा गांव के लोगों से मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 10:34 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 10:34 PM (IST)
सीमा गांव में आपदा से बेघर हुए लोगों से मिले विधायक कुंजवाल
सीमा गांव में आपदा से बेघर हुए लोगों से मिले विधायक कुंजवाल

संवाद सहयोगी, दन्यां: जागेश्वर क्षेत्र के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने आपदा के चलते अन्यत्र शिफ्ट हुए सीमा गांव के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को दूरभाष से बेघर हुए अनुसूचित जाति के लोगों की समस्याएं बताई। उन्होंने लोगों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

गत सप्ताह अतिवृष्टि से सीमा गांव में अनुसूचित जाति सभी 18 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। आसन्न खतरे को देखते हुए 6 परिवारों को तेज बारिश के दौरान ही मयोली गांव में शिफ्ट किया गया था। पूरे तोक में भूमि कटाव इतना जबर्दस्त हुआ है कि कभी भी पूरा गांव जमींदोज हो सकता है। विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने गांव में जाकर प्रभावितों का हाल चाल जाना। उन्होंने गांव से ही जिलाधिकारी अल्मोड़ा को दूरभाष के जरिए ग्रामीणों की समस्याएं बताई। उन्होंने संभावित खतरे को देखते हुए प्रभावित परिवारों को गांव की खाली भूमि में शिफ्ट कराने को कहा। जिलाधिकारी ने शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। भ्रमण के दौरान कुंजवाल के साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, बीडीसी सदस्य दिनेश जोशी, हरीश जोशी, कमल बिष्ट, रमेश जोशी सहित अनेक जन प्रतिनिधि शामिल हुए।

बॉक्स -1

राजस्व विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेज कर अन्यत्र शिफ्ट हुए लोगों के लिए टेंट व भोजन की व्यवस्था की जाएगी। गांव की बेनाप भूमि को आवास बनाने के लिए प्रभावित लोगों में आबंटित करने की कार्रवाई त्वरित की जाएगी। - वंदना सिंह डीएम अल्मोड़ा बाक्स-2

अन्यत्र शरण लेने वाले सीमा गांव के अनुसूचित जाति के परिवार

तेज बारिश के चलते मकानों के खिसकने और दरारें आ जाने से सीमा गांव के गणेश राम, आनंद राम, जगराम, पूरन राम, अमर राम और मोती राम ने गांव से एक किमी दूर मयोली गांव में पूर्व बीडीसी सदस्य हरीश जोशी के मकान में अपने मवेशियों सहित शरण ली है। अन्य लोग प्रशासन के आश्वासन पर उम्मीद लगाए हुए हैं।

chat bot
आपका साथी