महेश जीना के लिए मंत्रियों ने डाला डेरा

भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में आर्य इंटर कॉलेज देघाट चुनावी सभा में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा राज्यमंत्री रेखा आर्या कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या आदि ने नुक्कड़ सभा की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 11:15 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 11:15 PM (IST)
महेश जीना के लिए मंत्रियों ने डाला डेरा
महेश जीना के लिए मंत्रियों ने डाला डेरा

संसू, स्याल्दे : भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में आर्य इंटर कॉलेज देघाट चुनावी सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने ग्रामीणों से वोट मांगे। वहीं कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत व सांसद नैनीताल अजय भट्ट ने नुक्कड़ सभाएं कीं। जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी महेश जीना को वोट देने की अपील की। उधर भाजपाइयों ने विकासखंड के चचरोटी, तिमली, पैठाना, जसपुर, कालीखेत, ग्वालियर, कैहड़गांव, वल्मरा, तामाढौन आदि क्षेत्रो में व्यापक जनसंपर्क कर प्रत्याशी महेश जीना के लिए वोट मांगे। वहीं हिमोला, कानेखलपाटी, तराड़, मैठाणी, मौलेखाल, जालिखाल क्षेत्रों में सभा आयोजित हुई। भाजपाइयों ने स्व. विधायक सुरेंद्र जीना को श्रद्धांजलि के नाम पर माहौल बनाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विक्रम बिष्ट, गोविंद भंडारी, गजराज बिष्ट, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, नरेंद्र बिष्ट, भीम सिंह बोरा, राजपाल सिंह, गुसाई सिंह, तारा दत्त, गोपाल सिंह, मोहन राम, प्रेमबल्लभ ध्यानी, जमुना देवी आदि मौजूद रहीं।

उधर कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को उन्होंने समर्थकों के साथ सोली, तराड़, मैठानी गांव आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से बातचीत करते हुए गंगा पंचोली ने भाजपा के पिछले चार साल के कार्यकाल को विफल बताया। कहा कि इस दौरान केवल बेरोजगारी में बढ़ोतरी हुई।

गंगा पंचोली ने कहा कि यह चुनाव अपनी सल्ट की गंगा बनाम दिल्ली के महेश के बीच है और में आश्वस्त हूँ इस बार सल्ट की जनता जीतेगी।इस दौरान उनके साथ अनेक समर्थक मौजूद रहे।

भतरौजखान में काग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सल्ट उपचुनाव में सरकारी तंत्र व संसाधनों का दुरुपयोग कर रही है। दावा किया धनबल के आगे जनबल ही जीतेगा। भाजपा के चार वर्षो के विफल कार्यकाल का जवाब जनता देगी। कहा कि डबल इंजन सरकार में पूरा राज्य महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से कराह रहा है। प्रदेश प्रभारी यहां पत्रकारों से रूबरू हुए। कहा कि सल्ट की जनता बदलाव चाह रही है। डबल इंजन सरकार होने के बावजूद विधानसभा क्षेत्र का जो विकास होना चाहिए था, वह हुआ नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर गंगा पंचोली को चुनाव लड़ा रही है। कांग्रेस बहुमत से यह चुनाव जीतेगी। पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल व राज्य सभा सासद प्रदीप टम्टा ने कहा कि सल्ट की जनता 'हमारा गांव हमारा विकास' के नारे के साथ गांव की बेटी गंगा को विधानसभा भेजेगी। इस दौरान महिला काग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, जिलाध्यक्ष महेश आर्या मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी